तीन बार विज्ञापन के बाद नहीं बिके, तो छत्तीसगढ़ में कोई भी खरीद सकेगा EWS और LIG मकान

Author name

November 16, 2025


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुए बैठक में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी श्रेणी के मकानों की बिक्री पर बड़ा फैसला लिया गया है। तीन चरणों के विज्ञापन के बाद नहीं भी बिक्री नहीं होने पर उन्हें किसी भी आय वर्ग को बेचने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

Publish Date: Sat, 15 Nov 2025 03:07:41 PM (IST)

Updated Date: Sat, 15 Nov 2025 03:13:43 PM (IST)

तीन बार विज्ञापन के बाद नहीं बिके, तो छत्तीसगढ़ में कोई भी खरीद सकेगा EWS और LIG मकान
किसी भी आय वर्ग EWS मकान खरीदने की अनुमति (फाइल फोटो)

HighLights

  1. किसी भी आय वर्ग के लोगों को EWS और LIG के घर बेचने की अनुमति
  2. खरीदारों को सरकार की ओर से मिलने वाला कोई भी अनुदान नहीं मिलेगा
  3. प्रदेश में दो हजार से अधिक इस श्रेणी के मकान हैं जो कि बिक नहीं पाए हैं

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में हुई कैबिनेट की बैठक सात बड़े फैसले लिए गए। इनमें ईडब्ल्यूएस और एलआइजी श्रेणी के ऐसे मकान जिन्हें बेचने के लिए तीन बार विज्ञापन जारी किया जा चुका हो और अब तक नहीं बेचे जा सकें हो, उन्हें किसी भी आय वर्ग के लोगों को बेचने की अनुमति दे दी गई है।

इन मकानों की बिक्री पर आय वर्ग की कोई बाध्यता नहीं होगी, जिससे बिक्री नहीं होने वाले मकानों का उपयोग बढ़ सकेगा। इसके साथ ही बल्क परचेज की भी अनुमति दी गई है, जिसके तहत कोई व्यक्ति या संस्था एक से अधिक मकान खरीद सकेगी। हालांकि, ऐसे खरीदारों को सरकार की ओर से मिलने वाला कोई भी अनुदान या सब्सिडी प्रदान नहीं की जाएगी। प्रदेश में दो हजार से अधिक इस श्रेणी के मकान हैं जो कि बिक नहीं पाए हैं।



Source link