मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र में विजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बड़ा फैसला किया है। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिजली बिल 200 यूनिट तक हाफ किया जाएगा। इस योजना से प्रदेश के 36 लाख लोगों को सीधे राहत मिलेगी।
Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 08:32:06 AM (IST)
Updated Date: Wed, 19 Nov 2025 08:32:30 AM (IST)

HighLights
- विष्णुदेव साय ने की बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा
- प्रदेश के 36 लाख से अधिक उपभोक्ता होंगे लाभान्वित
- 200 से 400 यूनिट बिल वालो को एक साल मिलेगा लाभ
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश में एक दिसंबर से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।
इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे छह लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को एक वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि में वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें।
पीएम सूर्यघर की सब्सिडी रहेगी जारी
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। जिसके तहत एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा दो किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।
यह भी पढ़ें- Chhattisgarh में सरकारी नौकरी का मौका… चिकित्सा शिक्षा विभाग में 125 सहायक प्राध्यापक पदों पर होगी भर्ती
जनता के बढ़ते आक्रोश पर सरकार ने उठाया कदम-नेता प्रतिपक्ष
इधर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की घोषणा पर कहा कि सरकार ने यह कदम जनता के बढ़ते आक्रोश को ठीक करने के लिए उठाया है। हम सरकार से 400 यूनिट तक बिजली बिल फ्री करने की मांग करते रहेंगे।