छत्तीसगढ़ में पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB/EOW की दबिश, 20 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप

Author name

November 19, 2025


छत्तीसगढ़ में पटवारी से राजस्व निरीक्षक अधिकारी बनने की परीक्षा में भारी धांधली की शिकायत पर एसीबी/ईओडब्ल्यू की बुधवार को कार्रवाई की है। जांच अधिकारियों की विशेष टीमों ने बुधवार सुबह प्रदेश में 20 से अधिक स्थनों पर दबिश दी है। छापे की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 10:01:01 AM (IST)

Updated Date: Wed, 19 Nov 2025 10:08:16 AM (IST)

छत्तीसगढ़ में पटवारी से RI बने अधिकारियों के घर ACB/EOW की दबिश, 20 से अधिक स्थानों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप
राजस्व निरीक्षक अधिकारियों के घर छापा

HighLights

  1. पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर छापा
  2. प्रदेश में 20 से ज्यादा स्थानों पर ईओडब्ल्यू की दबिश
  3. परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली की शिकायत मिली थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में पटवारी से राजस्व निरीक्षक (आरआई) बने अधिकारियों के घर बुधवार सुबह एसीबी/ईओडब्ल्यू की ताबड़तोड़ दबिश और कार्रवाई शुरू हो गई। प्रदेशभर में 20 से ज्यादा स्थानों पर यह बड़ी कार्रवाई जारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद, महासमुंद सहित कई प्रमुख शहरों में टीमों ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की है।

सूत्रों के मुताबिक पटवारी से आरआई बनने की परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली की शिकायत सामने आई थीं। यह मामला विधानसभा में भी जोरदार तरीके से उठा था, जिसके बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच एजेंसियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष टीमों ने बुधवार सुबह-सुबह अधिकारियों के घर दस्तक देकर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े सबूत खंगालने शुरू कर दिए हैं। कई जगह आय से अधिक संपत्ति और परीक्षा से जुड़े सामग्री भी मिलने की जानकारी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी… एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ

अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी, मिलीभगत और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

छापेमारी के कारण प्रदेशभर में राजस्व विभाग के कई अफसरों में हड़कंप की स्थिति है। आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई लगातार जारी है।



Source link