छत्तीसगढ़ में चार दिनों में 7.28 लाख क्विंटल धान खरीदी, केंद्रों पर पारदर्शी टोकन प्रणाली की सुविधा

Author name

November 19, 2025


छत्तीसगढ़ में समर्थन मुल्य पर धान खरीदी जारी है। प्रदेश के सभी जिलों में 4 दिनों में 7.28 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। धान की खरीदी 3150 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर किसान खुश हैं।

Publish Date: Wed, 19 Nov 2025 03:49:34 PM (IST)

Updated Date: Wed, 19 Nov 2025 03:52:20 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में चार दिनों में 7.28 लाख क्विंटल धान खरीदी, केंद्रों पर पारदर्शी टोकन प्रणाली की सुविधा
खरीदी केंद्र पर धान माप करता किसान

HighLights

  1. राज्य के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी
  2. प्रदेश में सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर
  3. बेमेतरा जिले में सर्वाधिक 97698.8 क्विंटल धान खरीदी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से होने लगी है। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के बावजूद भी पूरे राज्य में धान खरीदी अप्रभावित है।

सभी समितियों व उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी रूकावट के धान खरीदी की जा रही है। मंगलवार को 4 लाख 56 हजार 859 क्विंटल धान की खरीदी किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई। प्रदेश में 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 7 लाख 28 हजार 4 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जिसमें तीन लाख चार हजार 512 क्विंटल मोटा, दो लाख एक हजार 174 क्विंटल पतला और दो लाख 22 हजार 317 क्विंटल सरना धान शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप सभी 2,739 धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए पारदर्शी टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र, बारदाना व अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। धान उपार्जन के समानांतर किसानों को भुगतान की व्यवस्था भी राज्य सरकार की ओर से सुनिश्चित की गई है। इस साल धान खरीदी के लिए राज्य विपणन संघ को 26,200 करोड़ रूपये की बैंक गांरटी दी गई है, ताकि किसानों को समर्थन मूल्य के भुगतान में किसी भी तरह की दिक्कत न होने पाएं।

जिले में धान खरीदी की स्थिति (क्विंटल में)

जिला क्विंटल में
बस्तर 395.6
बीजापुर 155.2
दंतेवाड़ा 6.4
कांकेर 754.8
कोंडागांव 5351.2
नारायणपुर 7.2
सुकमा 24.4
बिलासपुर 4050.4
गौरेला-पेड्रा-मरवाही 6668.4
जांजगीर चांपा 67.6
कोरबा 396.8
मुंगेली 8806.8
रायगढ़ 3949.6
सक्ती 48
सारंगढ़-बिलाईगढ़ 3922.8
बालोद 70197.2
बेमेतरा 97698.8
दुर्ग 73033.6
कवर्धा 22252.4
राजनांदगांव 92390.4
खैरागढ़-छूईखदान-गंडई 50926
मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी 3214
बलौदाबाजार 60551.2
धमतरी 75660.8
गरियाबंद 28674.4
महासमुंद 23388.8
रायपुर 83299.2
बलरामपुर 1490.4
जशपुर 248
कोरिया 4200
सरगुजा 645.2
सूजरपुर 3415.2
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 1513.6

यह भी पढ़ें- 36 लोगों को अगली सुनवाई से पहले नौकरी दे राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने खारिज की समीक्षा याचिका

बेमेतरा जिले में सर्वाधिक खरीदी

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी 33 जिलों में धान खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। मंगलवार की स्थिति में 1,155 उपार्जन केंद्रों में किसानों ने धान बेचा। बेमेतरा जिले में सर्वाधिक 97698.8 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है, जबकि राजनांदगांव जिले ने 92390.4 क्विंटल और रायपुर जिले ने 83299.2 क्विंटल धान का उपार्जन कर दूसरे व तीसरे स्थान पर है। उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर किसान खुश है।



Source link