Rs 15.90 crore deposited in the accounts of 79 thousand 475 farmers. | 79 हजार 475 किसानों के खाते में आए 15.90 करोड़ रु. – Korba News

Author name

November 19, 2025



कोरबा | कृषि विज्ञान केंद्र कटघोरा में बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 21वीं किस्त जारी करने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती समिट उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिले क

.

कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विकास और किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के तहत 18 हजार करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया। कृषि विभाग के उप संचालक डीपीएस कंवर ने योजनाओं की जानकारी देते हुए रबी फसलों में दलहन और तिलहन फसलों के क्षेत्र में विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने नवागांव कला के किसान गब्बर सिंह को मिट्टी परीक्षण कार्ड का वितरण किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व और लाभ के बारे में जानकारी दी। साथ ही जीवामृत, बीजामृत बनाने की विधि और उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में 100 किसानों ने भागीदारी निभाई।



Source link