![]()
बलौदाबाजार के लवन थाना पुलिस ने खनिज विभाग की ओर से जब्त किए गए रेत की चोरी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रेत ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में रखा गया था, जिसकी अनुमानित कीमत 1.71 लाख रुपए बताई जा रही है।
.
मामला 25 अगस्त 2025 का है, जब खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 249 ट्रिप ट्रैक्टर ट्रॉली (लगभग 747 घन मीटर) रेत जब्त किया था। इस रेत की अनुमानित कीमत 1,71,810 रुपए थी, जिसे जब्त कर ग्राम पंचायत को सुपुर्दनामे पर दिया गया था।
दीनबंधु धृतलहरे ने 13 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने बिना अनुमति और मना किए जाने के बावजूद रात के समय इस सुपुर्द किए गए रेत को चुरा लिया। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 305, 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज किया गया।
इन्हें किया गया गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम तिल्दा (डोंगरा) के निवासियों और ग्राम जनप्रतिनिधियों से पूछताछ की। गुरुवार को पुलिस ने मामले में रामकुमार यादव (41), मनोज कुमार कैवर्त (43), वतन बंजारे (35), भरत डौंडिया (32), गब्बर डहरिया (36), काशीराम दरिया (34), देव कुमार निराला (29) और राहुल पैकरा (26) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।