प्रताड़ना से परेशान होकर इंजीनियर ने दी जान, ट्रेन के सामने कूदा, नोएडा की युवती पर मामला दर्ज

Author name

November 22, 2025


CG News: बिलासपुर के अग्रसेन चौक के पास रहने वाले इंजीनियर ने 27 सितंबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट और मोबाइल स्क्रीन पर लिखे मैसेज से पता चला कि नोएडा में रहने वाली युवती उसे परेशान कर रही थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 09:42:02 PM (IST)

Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 09:42:02 PM (IST)

प्रताड़ना से परेशान होकर इंजीनियर ने दी जान, ट्रेन के सामने कूदा, नोएडा की युवती पर मामला दर्ज
प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने दी जान।

HighLights

  1. इंजीनियर ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली
  2. दुष्कर्म के मामले में जेल जाने के बाद से था आहत
  3. नोएडा में रहने वाली युवती उसे कर रही थी परेशान

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के अग्रसेन चौक के पास रहने वाले इंजीनियर ने 27 सितंबर को ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके पास मिले सुसाइड नोट और मोबाइल स्क्रीन पर लिखे मैसेज से पता चला कि नोएडा में रहने वाली युवती उसे परेशान कर रही थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस युवती के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पर्स से एक सुसाइड नोट मिला

सिविल लाइन क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहने वाले गौरव सवन्नी (30) साफ्टवेयर इंजीनियर थे। वे नोएडा के एक फर्म में काम करते थे। कुछ दिनों से वे घर पर रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे। 27 सितंबर को वे किसी बात से नाराज होकर घर से निकले। इसके बाद स्वजन उनकी तलाश कर रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी लाश उसलापुर में रेलवे ट्रैक पर मिली। जेब की तलाशी में उनके पर्स से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें किसी प्रियंका नाम की युवती द्वारा परेशान करने की बात लिखी थी। साथ ही उन्होंने अपनी मौत का कारण प्रियंका को बताया था।

युवती उसे लगातार कर रही थी परेशान

पूछताछ में पता चला कि युवती ने नोएडा में गौरव के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। इसके कारण गौरव को जेल जाना पड़ा था। न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से घर पर रहकर काम कर रहे थे। इधर युवती उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। इसी प्रताड़ना से तंग आकर गौरव ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर ली। जांच के बाद पुलिस ने नोएडा में रहने वाली प्रियंका सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन टीआइ ने बताया कि आरोपित युवती को गिरफ्तार करने जल्द ही पुलिस टीम को नोएडा भेजा जाएगा।

शादी वाली वेबसाइट से हुई थी पहचान

गौरव दिल्ली में रहकर काम करते थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी शादी के लिए एक वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल भेजा था। इसी के माध्यम से उनकी पहचान प्रियंका से हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत मोबाइल पर हुई। कहा जाता है कि गौरव युवती से दो बार सार्वजनिक जगह पर मिले थे। आरोप है कि युवती ने उन्हें फंसाने के लिए झूठा केस कर दिया। इसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। इससे वे आहत थे।



Source link