जनजातीय गौरव दिवस 2025: कोंडागांव मांदरी नृत्य दल को राज्यस्तरीय महोत्सव में प्रथम स्थान, राष्ट्रपति ने सम्मानित किया

Author name

November 24, 2025


जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने टीम को सम्मानित किया।

Publish Date: Mon, 24 Nov 2025 08:45:08 PM (IST)

Updated Date: Mon, 24 Nov 2025 08:45:08 PM (IST)

जनजातीय गौरव दिवस 2025: कोंडागांव मांदरी नृत्य दल को राज्यस्तरीय महोत्सव में प्रथम स्थान, राष्ट्रपति ने सम्मानित किया
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्वयं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली डांस टीम को सम्मानित किया।

HighLights

  1. कलेक्टर ने मेहनत और प्रतिभा की सराहना की।
  2. आरती नेताम ने खुशी और आभार व्यक्त किया।
  3. जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद राज्य स्तरीय मंच पर चयन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्वयं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नृत्य दल को सम्मानित किया।

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के बल पर जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। उन्होंने इसे जनजातीय कला-संस्कृति और कलाकारों की प्रतिभा का प्रतीक बताया।

टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने कहा कि मेहनत और संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। पंचायत स्तर से शुरू हुई यात्रा राज्य स्तर तक पहुंची और उन्हें राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम का मांदरी नृत्य विधा का प्रदर्शन उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर गया। यह टीम जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।



Source link