Chhattisgarh: Raigarh: Uncontrolled bus overturns, injuring 7-8 people | रायगढ़ में अनियंत्रित होकर बदन बस पलटी: 7-8 लोगों को आयी चोट, गेरसा-आमापाली रोड पर हुआ हादसा – Raigarh News

Author name

November 25, 2025


रायगढ़ से जपला झारखंड जाने के लिए निकली थी बस, तभी रास्ते में हादसा हो गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। रात के समय बस रायगढ़ से झारखंड जा रही थी। तभी रास्ते में गेरसा-आमापाली के पास हादसा हुआ। घटना में 7-8 लोगों को चोटे आयी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

.

मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से जपला झारखंड जाने वाली बदन बस हर दिन की तरह सोमवार को अपने निर्धारित समय पर शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।

जहां रात तकरीबन 8 बजे बस जब गेरसा-आमापाली के बीच पुलिया के पास पहुंची। इस दौरान बस के चालक ने बस को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड के बांए तरफ सड़क से नीचे उतार दिया। इससे बस पेड़ से टकराकर पलट गई।

घटना से बस में सवार तरीकबन 7-8 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 45-50 लोग सवार थे और यात्री विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी, रंजीत कुमार राम के हाथ-माथा और पीठ में चोट पहुंची। इसके अलावा अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हो गए।

गेरसा और आमापाली के बीच पुलिया के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी

गेरसा और आमापाली के बीच पुलिया के पास बस अनियंत्रित होकर पलटी

डायल 112 को दी गई सूचना घटना के बाद बस में सवार यात्री राहुल कुमार ने तत्काल डायल 112 को फोन कर मामले की सूचना दी। ऐसे में डायल 112 के जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजवाया। जहां ईलाज के बाद घायलों को छोड़ दिया गया।

आरोपी बस चालक के खिलाफ FIR दर्ज वहीं जिला पलामू झारखंड के कुशा नारायणपुर का रहने वाला राहुल कुमार चंद्रवंशी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



Source link