Illegal plastic seized on information from common people | आम लोगों की सूचना पर जब्त हुई अवैध प्लास्टिक: रायपुर नगर निगम में इस तरह की पहली कार्रवाई, सिंगल यूज़ प्लास्टिक से भरा वाहन पकड़ा गया – Raipur News

Author name

November 28, 2025


रायपुर शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की सप्लाई पर पहली बार बड़ी कार्रवाई हुई है। आम नागरिकों द्वारा मिली सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम ने शंकर नगर इलाके में एक टाटा एस वाहन (CG 04 QP 9102) को पकड़ा, जो अवैध प्लास्टिक से पूरी तरह भरा हुआ

.

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर की गई। नागरिकों से मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त स्वास्थ्य विनोद पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पानीग्राही और जोन-4 कमिश्नर अरुण ध्रुव ने टीम को तुरंत जांच के लिए मौके पर भेजा।

इसी वाहन में ले जाया जा रहा था अवैध प्लास्टिक

इसी वाहन में ले जाया जा रहा था अवैध प्लास्टिक

स्वास्थ्य विभाग, जोन-4 और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम जब शंकर नगर पहुंची तो वाहन में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक भरा मिला। औचक निरीक्षण में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने वाहन को सीज़ कर लिया।

अवैध प्लास्टिक

अवैध प्लास्टिक

निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक की शहर में आपूर्ति पर सख्त रोक है। इसके बावजूद इस तरह की सप्लाई करने वालों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने अपील की है कि शहर में अवैध प्लास्टिक या किसी भी पर्यावरण-विरोधी गतिविधि की जानकारी मिलने पर नागरिक तुरंत शिकायत करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ग़ौरतलब है कि पूरे भारत में साल 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक बैन है इसके बावजूद राज्य में कई फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं और बाजार में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रोडक्टस बेचे जा रहे हैं



Source link