7 students got success in Territorial Army recruitment | प्रादेशिक सेना भर्ती में 7 छात्रों ने पाई सफलता: शिक्षक के मार्गदर्शन से मिली कामयाबी, विद्यालय में हुआ सम्मान – Balrampur (Ramanujganj) News

Author name

December 1, 2025



बलरामपुर रामानुजगंज। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरगढ़ में शनिवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रादेशिक सेना भर्ती (Territorial Army) की फिजिकल एवं मेडिकल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सात अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

.

प्रादेशिक सेना भर्ती 15 से 22 नवंबर तक रायपुर में आयोजित हुई थी। इस भर्ती के लिए शिक्षक सुदर्शन यादव द्वारा विद्यालय परिसर के मैदान में अभ्यर्थियों को प्रतिदिन सुबह 5 से 7 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक कठोर प्रशिक्षण दिया गया था। इसी प्रशिक्षण के फलस्वरूप सात अभ्यर्थियों ने फिजिकल एवं मेडिकल दोनों चरणों में सफलता प्राप्त की। दो अभ्यर्थियों को री-मेडिकल के लिए बुलाया गया है।

सम्मानित किए गए अभ्यर्थियों में विकास पैकरा (पिता होकड़ो, ग्राम आमगांव), विवेक पैकरा (पिता श्याम पैकरा, कोरंधा), मनेद्र (पिता सखानंद, घुघरी कला), किसुन पैकरा (पिता बंधना राम, जम्होर), नंदकुमार (पिता महेश पन्ना, जरहाड़ी), जिंदल (पिता ब्रह्मदेव पैकरा, घुघरी कला) और विकास यादव (पिता सूरज देव यादव, समुद्री) शामिल हैं।

समारोह में अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों का गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। प्राचार्य सुशील कुमार एक्का ने स्वयं विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्राचार्य सुशील कुमार एक्का ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। प्रधान पाठक शोभन भट्टाचार्य ने भी चयनित विद्यार्थियों की सफलता की सराहना की।

अतिथि शिक्षक सुदर्शन यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया, जिसके चलते वे सफलता प्राप्त कर सके। वहीं अभिभावक बंधना राम ने विद्यालय व शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि ने अभिभावकों के सपने साकार किए हैं।

बलरामपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी मनी राम यादव ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए इसे जिले का गौरव बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।



Source link