CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद उत्तर की ठंडी हवा व कोहरे ने यहा …और पढ़ें

HighLights
- अंबिकापुर में 38 साल का रिकॉर्ड टूटा
- 1989 के बाद सबसे सर्द रही जनवरी
- औसत तापमान 7 डिग्री पर सिमटा
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद उत्तर की ठंडी हवा व कोहरे ने यहां के मौसम को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 38 साल बाद अंबिकापुर में जनवरी माह सबसे सर्द रहा। 1989 में जनवरी का मासिक औसत न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज हुआ था। 2026 में लगातार ठंड के बीच जनवरी माह का औसत मासिक न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। इस माह लगातार एक से 19 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना रहा।
दो डिग्री नीचे लुढ़ककर 8.3 डिग्री पहुंचा तापमान
बहरहाल मौसम में उतार चढ़ाव के बीच अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में दो डिग्री नीचे लुढ़ककर 8.3 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहने से ठंड के तेवर बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एएम भट्ट के अनुसार वातावरण में लगातार विक्षोभ की सक्रियता से नमी बनी हुई है। ऐसे में दो फरवरी को दस्तक दे रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।