बच्चों की खातिर बदला खुदकुशी का इरादा, लेकिन पहले ही ले ली पत्नी की जान, वजह कर देगी हैरान

Author name

January 24, 2026


CG News: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका जिड़गीपारा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी ने कथित रूप से साथ म …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 02:55:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 02:55:00 PM (IST)

बच्चों की खातिर बदला खुदकुशी का इरादा, लेकिन पहले ही ले ली पत्नी की जान, वजह कर देगी हैरान
बलरामपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी

HighLights

  1. अंबिकापुर में दंपती ने साथ मरने का बनाया था मन
  2. बाद में बच्चों का ख्याल आते ही बदला पति का फैसला
  3. हालांकि आरोपी के बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरका जिड़गीपारा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी ने कथित रूप से साथ मरने का मन बनाया था, लेकिन बच्चों का भविष्य सामने आते ही पति का इरादा बदल गया। इससे पहले ही उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मुरका जिड़गी पारा निवासी रामदिल आयाम उर्फ मिथुन (30) द्वारा पत्नी फरहारो की 20 जनवरी मंगलवार शाम लगभग छह बजे हाथ एवं पैर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना गांव के ही रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में हुई। आरोपित द्वारा इस घटना की सूचना स्वयं अपने भाई श्यामदिल आयाम को 22 जनवरी की रात दी गई। सूचना के आधार पर राजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका की लाश गन्ना बाड़ी में मृत पड़ी थी।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई

तत्संबंध में मृतका के पति रामदिल आयाम उर्फ मिथुन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने पुलिस को बताया कि वह पेट दर्द, हाथ, पैर दर्द से परेशान है। स्वास्थ्य ख़राब रहने के कारण कई जगह इलाज कराया था। स्वास्थ्यगत परेशानियां दूर नहीं हुई तो साथ मरने का मन बनाया। इसके बाद गन्ना बाड़ी में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Whatsapp पर ‘इलाज’ पड़ा भारी… फोन पर एक्स-रे दिखा ली राय और कर दिया प्लास्टर, अब मासूम सूजन और दर्द से बेहाल

पति ने पुलिस को बताया कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। आठ साल और तीन वर्ष के दो बच्चों के भविष्य को देखते हुए खुद नहीं मरने का फैसला लिया। हालांकि आरोपी के बयान पर पुलिस को भरोसा नहीं है। हत्या का वास्तविक कारण जानने का प्रयास पुलिस कर रही है।



Source link