शंकरगढ़ गोलीकांड : 40 हजार में पिस्टल बेचने वाला गिरफ्तार

Author name

March 25, 2025


शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेवा निवासी वासुदेव यादव (55) पर 19 अक्टूबर की शाम बाइक सवार युवकों ने गोली मारी थी। घटना के समय वे टमाटर के खेत से बाइक से लौट रहे थे। किसान को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया था। वासुदेव यादव को गोली मारने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Tue, 03 Dec 2024 12:00:30 AM (IST)

Updated Date: Tue, 03 Dec 2024 12:00:30 AM (IST)

शंकरगढ़ गोलीकांड : 40 हजार में पिस्टल बेचने वाला गिरफ्तार

HighLights

  1. जमीन संबंधी पुराने विवाद पर किसान को गोली मारी गई थी
  2. चार आरोपितों को पुलिस ने पहले ही किया था गिरफ्तार
  3. धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर : बलरामपुर जिले के शंकरगढ निवासी कृषक व उपसरपंच पर गोली चलाने की घटना में एक और गिरफ्तारी हुई है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल 40 हजार रुपये में बिक्री करने वाले आरोपित ग्राम नवाडीह थाना पाटन पलामू निवासी अभिषेक तिवारी (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जमीन संबंधी पुराने विवाद पर किसान को गोली मारी गई थी।

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेवा निवासी वासुदेव यादव (55) पर 19 अक्टूबर की शाम बाइक सवार युवकों ने गोली मारी थी। घटना के समय वे टमाटर के खेत से बाइक से लौट रहे थे। किसान को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया था। वासुदेव यादव को गोली मारने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कुछ दिनों में ही पिस्टल उपलब्ध कराने व वारदात को अंजाम देने में सहयोग करने वाले दो-दो सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।

पूछताछ में जमीन विवाद की रंजिश में गोली मारने की बात सामने आई थी।पुलिस ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा निवासी सुकेश यादव ( 22) ,ग्राम गिरजापुर निवासी संतोष पैंकरा उर्फ बोखा (25) ,उसके बड़े भाई विश्वनाथ पैंकरा (28) तथा झारखंड के डाल्टनगंज सिंचाई कॉलोनी निवासी अश्विनी चौबे (28) को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, चार खाली कारतूस, एक मैग्जीन, दो जिंदा कारतूस, दो बाइक व एक मोबाइल जब्त किया था।आरोपितों को जेल भेजने के साथ पुलिस की जांच जारी थी। पुलिस जांच में पता चला था कि आरोपितों को अभिषेक तिवारी ने पिस्टल उपलब्ध कराया था। सुकेश यादव, संतोष पैकरा, अश्विनी चौबे ने डाल्टेनगंज में आरोपित अभिषेक तिवारी से संपर्क कर 40 हजार में पिस्टल खरीदा था। आरोपित अभिषेक तिवारी को 20 हजार रुपये नकद दिया गया था। शेष 20 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर किया गया था। आरोपित अभिषेक तिवारी के विरूद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

सरगुजा पुलिस के दो आरक्षक सेवा से बर्खास्त

नईदुनिया न्यूज,अंबिकापुर : पुलिस अधीक्षक सरगुजा योगेश पटेल ने आरक्षक 523 रमेश सिंह थाना अंबिकापुर एवं आरक्षक 702 टिकेश्वर सिंह रक्षित केंद्र अंबिकापुर को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करने पर सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया है।दोनों आरक्षकों के विरुद्ध आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच की गई। विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए। दोनों आरक्षकों को कई बार नोटिस जारी कर विभागीय जांच में सहयोग करने की सूचना दी गई। आरक्षकों द्वारा विभागीय जांच में सहयोग नही करते हुए विभागीय जांच मे भी उपस्थित नही हुए। पूर्व में भी आरक्षकों को अनुपस्थित रहने के संबंध में सुधार का अवसर दिया गया था, सुधार के कई अवसर प्रदान करने के बाद भी दोनों आरक्षकों में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हुआ।



Source link