कुमेली रेस्ट हाउस का अश्लील वीडियो वायरल, दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद अब CG वन विभाग ने लिया ये बड़ा डिसिजन

Author name

January 14, 2026


सूरजपुर जिले के कुमेली रेस्ट हाउस में अश्लील नृत्य और अय्याशी का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ वन विभाग में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर बड़ी कार्र …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 15 Jan 2026 02:34:51 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Jan 2026 02:34:51 AM (IST)

कुमेली रेस्ट हाउस का अश्लील वीडियो वायरल, दो कर्मचारियों को निलंबित करने के बाद अब CG वन विभाग ने लिया ये बड़ा डिसिजन
कुमेली रेस्ट हाउस विवाद के बाद में लगे सभी निरीक्षण कुटीर में CCTV कैमरे। फाइल फोटो

HighLights

  1. राज्यभर के 145 वन निरीक्षण कुटीर में CCTV
  2. अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित
  3. पहचान पत्र और रिकॉर्डिंग की नियमित निगरानी अनिवार्य

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के कुमेली रेस्ट हाउस में अश्लील नृत्य और अय्याशी का वीडियो वायरल होने से वन विभाग की छवि धूमिल हुई। मामले में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो के बहुप्रसारण के बाद विभाग ने सुरक्षा और अनुशासन सुदृढ़ करने के लिए तत्काल कदम उठाए।

CCTV लगाने का निर्णय

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ वी श्रीनिवास राव ने सभी मुख्य वन संरक्षकों और वन मंडलाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्यभर के 145 वन निरीक्षण कुटीर और वन विश्राम गृहों में CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य अधिकारियों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, सरकारी संपत्ति की रक्षा करना और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करना है।

कैमरों की निगरानी और पहचान प्रणाली

वन बल प्रमुख ने कहा कि कैमरों की नियमित निगरानी और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए। इसके अलावा, वन विश्राम गृह और निरीक्षण कुटीर में ठहरने वाले सभी व्यक्तियों के पहचान पत्र (आधार कार्ड) की संधारण और रजिस्टर में विधिवत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाएगी। भविष्य में किसी भी अनुशासनहीनता या अनाधिकृत प्रवेश की घटना पर संबंधित परिक्षेत्र अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार होंगे।

अचानक लिया गया निर्णय

छत्तीसगढ़ के अधिकांश वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पर्यटन स्थलों या मुख्यालय के पास निरीक्षण कुटीर और विश्राम गृह बनाए हैं। इनका कभी-कभी अनुचित उपयोग भी देखा गया। कुमेली रेस्ट हाउस वीडियो विवाद के बाद विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का तत्काल निर्णय लिया।

वन निरीक्षण कुटीर और वन विश्राम गृह की संख्या

वनवृत्त रेस्ट हाउस निरीक्षण कुटीर
रायपुर 09 15
बिलासपुर 19 21
सरगुजा 10 17
दुर्ग 07 13
कांकेर 08 13
जगदलपुर 06 07
कुल 59 86



Source link