खस्ताहाल एनएच पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,दिखाए कड़े तेवर

Author name

March 27, 2025


कांग्रेसियों के कड़े तेवर के बाद एनएच म गड्ढो को भरने का काम शुरू हो गया।जिला प्रशासन के 15 दिन में डामरीकरण के आश्वासन के बाद चक्का जाम स्थगित किया गया।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 11:24:34 PM (IST)

Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 11:24:34 PM (IST)

खस्ताहाल एनएच पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन,दिखाए कड़े तेवर

HighLights

  1. प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य
  2. 15 दिन बाद होगा डामरीकरण
  3. तनाव बढ़ता देख एसडीएम फ़ागेश सिन्हा ने प्रशासन की तरफ से मोर्चा सम्भाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: शहर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग और पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति के विरोध और तत्काल निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दो घण्टे तक सड़क जाम किया। कांग्रेसियों के कड़े तेवर के बाद एनएच म गड्ढो को भरने का काम शुरू हो गया।जिला प्रशासन के 15 दिन में डामरीकरण के आश्वासन के बाद चक्का जाम स्थगित किया गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व निगम सभापति अजय अग्रवाल ने कड़े तेवर दिखाए और अधिकारियों को जमकर लताड़ा।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग की सड़क खस्ताहाल है और ठीकरा नगर निगम के ऊपर फोड़ा जा रहा है, इसलिए आज जब तक काम शुरू नहीं होगा हम यहां से उठेंगे नहीं। उन्होंने यहां तक का कहा कि गैर जिम्मेदार राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जो निकम्मापन दिखा रहे हैं उन्हें जिले से बाहर खदेड़ा जाए। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर अपराध पंजीबद्ध करके जेल भेज दीजिए पर सड़क निर्माण जल्द कराएं।सभापति के कड़े देवर को देख महापौर डा अजय तिर्की ने भी अधिकारियों को लताड़ा और कहा कि कल से नहीं आज से काम शुरू होना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता,जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिपं अध्यक्ष मधु सिंह,मेयर डा अजय तिर्की,श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद,निगम सभापति अजय अग्रवाल,पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा एवं शहरवासियों के साथ एमजी रोड में गड्ढो में सड़क पर दोपहर 12 बजे से धरने पर बैठे।राष्ट्रीय राजमार्ग के एसडीओ ने मय दस्तावेज बताया कि तीन साल पहले ही सड़क नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।राशि के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है।विभाग सिर्फ गड्ढों को स्टोन डीएसटी से भराने की स्थिति में है।जिम्मेदार अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना जवाब से प्रदर्शनकारी बिफर पड़े।इस दौरान तनातनी भी हुई।जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरणसिंह ने साफ शब्दों में कहा जब तक काम शुरू नहीं होगा तब तक हम नहीं उठेंगे।

इस बीच कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री,सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।तनाव बढ़ता देख एसडीएम फ़ागेश सिन्हा ने प्रशासन की तरफ से मोर्चा सम्भाला। उन्होंने कलेक्टर और एनएच के कार्यपालन अभियंता से फोन पर बात तत्काल गड्ढों में जीएसबी मटेरियल भर कर पीचिंग का काम शुरू कराया। उन्होंने 15 दिन में शहर की सभी एनएच और पीडब्ल्यूडी की सड़कों का सुधार कार्य शुरु करने आश्वस्त किया है।कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि यदि 15 दिसंबर तक सड़कों का सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों का घेराव करेंगे।महापौर डा अजय तिर्की, ननि लोनिवि प्रभारी शफी अहमद,सभापति अजय अग्रवाल ने कहा विष्णु देव साय की डबल इंजन की सरकार जान बूझ कर नगर निगम की सरकार को बदनाम करने के लिए सड़कों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने कहा हम जनता को परेशान होता नही देख सकते।

अगले चरण में और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेसियो के सड़क पर उतरने से मनेन्द्रगढ़ मार्ग में सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमन्त तिवारी,पार्षद प्रमोद चौधरी, गीता रजक,गीता श्रीवास्तव,वेद प्रकाश शर्मा बेदी,दिलीप धर,आलोक सिंह, नीतीश चौरसिया,सतीश बारी,विष्णु सिंह देव,हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल,कुसुम मिंज, विकास केशरी,आशीष शील,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद थे।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी साथ बैठ बनाएंगे कार्ययोजना

जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की पहल पर सोमवार को 11 बजे नगर निगम के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और एनएच,पीडब्ल्यूडी ननि के अधिकारियों की बैठक कलेक्टर की उपस्थिति में रखी गई है। बैठक में खराब सड़को की मरम्मत की कार्ययोजना पर चर्चा होगी।

धूल से परेशान हैं नागरिक

नगर के अंबेडकर चौक से पीजी कालेज होते हुए माखन विहार तक के खस्ताहाल राष्ट्रीय राजमार्ग में उड़ रही धूल से नागरिक परेशान हैं। बरसात भर सड़कों में पानी भरे सड़कों पर चलने मजबूर रहे। अब धूल से पूरा क्षेत्र तबाही में है।कई बड़े कालेज व स्कूल इसी मार्ग पर हैं। बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो रही हैं। इस मार्ग के व्यवसाय भी परेशानी में हैं। व्यवसाय पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। विडंबना यह है कि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने बरसात में स्कूटर पर सवार हो कलेक्टर को बिठाकर भ्रमण किया था और व्यवस्था ठीक करने का भरोसा दिया था पर कुछ नहीं हुआ।



Source link