छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महाशिवरात्रि के दिन एक बड़ा हादसा हुआ। सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
By Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 26 Feb 2025 02:39:14 PM (IST)
Updated Date: Wed, 26 Feb 2025 02:50:47 PM (IST)

HighLights
- सरगुजा में तेज गति से चल रहे कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर
- हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत, सात लोग घायल।
- सड़क दुर्घटना से नाराज हुए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर(Surguja Road Accident)। महाशिवरात्रि के दिन सरगुजा जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सात अन्य घायल हैं।
सभी घायलों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से नाराज लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी थी। पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाया। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र के ग्राम रेवापुर सखोली के लोग महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए जशपुर जिले के किलकिला शिव मंदिर गए थे।
पूजा अर्चना के बाद सभी बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे। अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशुनपुर के समीप तेज गति की कंटेनर से बोलेरो की टक्कर हो गई।
हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि सात लोग घायल हो गए। शवों तथा घायलों को सीतापुर ले जाया गया है। तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।