Ambikapur में साइकिल धोने के लिए तालाब में उतरे दो मासूम, अचानक फिसले पैर और हो गई अनहोनी

Author name

June 26, 2025


Ambikapur News: अंबिकापुर के सरगुजा जिले में कुछ ऐसा हो गया, जिसकी वजह से पूरे गांव में मातम सा छा गया है। दरअसल सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के पास तालाब में पैर फिसलने के बाद डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।

By Mohan Kumar

Publish Date: Thu, 26 Jun 2025 01:25:27 PM (IST)

Updated Date: Thu, 26 Jun 2025 01:25:27 PM (IST)

Ambikapur में साइकिल धोने के लिए तालाब में उतरे दो मासूम, अचानक फिसले पैर और हो गई अनहोनी
अंबिकापुर में डूबने से दो बच्चों की मौत

HighLights

  1. अंबिकापुर में डूबने से दो बच्चों की मौत
  2. पैर फिसलने से पानी में डूबे दोनों दोस्त
  3. घटना से पूरे गांव में पसरा मातम

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजू में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घर से साइकिल लेकर निकले दोनों बच्चे अन्य साथियों के साथ साइकिल धोने तालाब में चले गए। यहां पैर फिसलने से दोनों बच्चे पानी में डूब गए थे। दोनों को बाहर निकालकर पहले कांसाबेल फिर अंबिकापुर अस्पताल लाया गया था। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पैर फिसलने से पानी में डूबे दोनों दोस्त

जानकारी के अनुसार ग्राम केरजू निवासी नवीन अग्रवाल का नौ वर्षीय पुत्र आरव अग्रवाल तथा पड़ोस में ही रहने वाले संजय अग्रवाल का सात वर्षीय पुत्र अंश अग्रवाल बुधवार की शाम को दोस्तों के साथ साइकिल लेकर निकले थे। दोस्तों के साथ खेलने के दौरान घर के पास स्थित तालाब में अपनी-अपनी साइकिल धोने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चे फिसल गए। इसके बाद अचानक दोनों डूबने लगे।

निजी अस्पताल में दोनों बच्चों को ले जाया गया

डूबने की स्थिति में दूसरे बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो ग्रामीणों ने आरव और अंश को तालाब से बाहर निकाला। दोनों बच्चे बेहोश हो चुके थे। उन्हें बेहोशी की हालत में कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। घरवाले दोनों बच्चों को साथ लेकर अंबिकापुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे थे।

पूरे गांव में पसरा मातम

यहां जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों की मौत की पुष्टि की। मृतक आरव और अंश पड़ोसी होने के कारण अच्छे मित्र थे। हमेशा साथ रहते और खेलते थे। इस घटना ने उनके परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें: CG Crime: कहासुनी से बढ़ा बवाल, मौत के रूप में चुकाई कीमत, एकदम उजड़े दो परिवार



Source link