Ambikapur News: मंदिर से पार्वती माता की मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की मूर्ति

Author name

July 7, 2025


Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पुलिस ने एक मंदिर से पार्वती माता की संगमरमर की मूर्ति चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मूर्ति भी बरामद कर ली है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 10:07:23 PM (IST)

Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 10:07:23 PM (IST)

Ambikapur News: मंदिर से पार्वती माता की मूर्ति चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त की मूर्ति
माता पार्वती की मूर्ति की चोरी करने वाला गिरफ्तार

HighLights

  1. माता पार्वती की मूर्ति की चोरी करने वाला गिरफ्तार
  2. पुलिस ने चोरी की गई मूर्ति भी बरामद की
  3. मंदिर के पुजारी ने की थी चौकी में शिकायत

नईदुनिया न्यूज, अंबिकापुर: बलरामपुर जिले के थाना बसंतपुर अंतर्गत चौकी वाड्रफनगर क्षेत्र के एक मंदिर से पार्वती माता की संगमरमर की मूर्ति चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की गई मूर्ति भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक नौ निवासी जैनेंद्र मिश्रा बाजारपारा स्थित शंकर मंदिर के पुजारी हैं।

पुजारी ने की थी शिकायत

उन्होंने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच जुलाई की रात लगभग नौ बजे वे पूजा-अर्चना के बाद मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला पाया और मंदिर के गर्भगृह से संगमरमर की बनी माता पार्वती की मूर्ति गायब थी।

शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत पर पुलिस ने चौकी वाड्रफनगर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावित संदिग्धों से पूछताछ प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस को करमडीहा निवासी छोटेलाल कनौजिया (46) पर संदेह हुआ, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के पूछने पर आरोपी ने स्वीकार किया जुर्म

पूछताछ में आरोपित ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही मंदिर से मूर्ति चुराकर उसे वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक चार स्थित अपने घर में छिपाकर रखा था। आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई मूर्ति बरामद कर ली। इसके बाद छोटेलाल कनौजिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।



Source link