Dowry Demand: दहेज के लालचियों ने पार की हदें… कार, सोना, कैश नहीं मिला, तो लौटी बारात, आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा लड़की का बाप

Author name

June 20, 2025


अंबिकापुर में दहेज नहीं देने पर एक बारात बिना शादी किए ही लौट गई। लड़के वालों ने शादी की मुख्य रश्म से ठीक पहले कार, सोने के जेवर और 2 लाख रुपये के दहेज की मांग रख दी। लड़की वालों की ओर से असमर्थता जताने पर दुल्हा पक्ष बिना शादी के ही बारात लेकर लौट गया। इस पर कन्या पक्ष ने पुलिस में वर पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया

By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 11:27:31 AM (IST)

Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 11:49:45 AM (IST)

Dowry Demand: दहेज के लालचियों ने पार की हदें… कार, सोना, कैश नहीं मिला, तो लौटी बारात, आंखों में आंसू लिए गिड़गिड़ाता रहा लड़की का बाप
दहेज नहीं देने पर लौटी बारात (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. कार नहीं देने बिना शादी पर लौटी बारात
  2. शादी से पहले वर पक्ष ने रखी दहेज की मांग
  3. कन्या पक्ष ने थाने में दर्ज करवाया एफआईआर

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: दहेज लेना और देना कानूनन अपराध है। लेकिन समाज की हकिकत यह है कि आज भी लगभग सभी शादियों में दहेज लिया भी जा रहा है और दिया भी जा रहा है। कई बार इस दहेज के कारण बनते रिश्तें अधूरे रह जाते हैं। अंबिकापुर के नमनाकलामें एक विवाह उस समय टूट गया जब वर पक्ष ने विवाह स्थल पर दहेज की मांग रख दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर वर सहित बरात वापस लौट गया। कन्या पक्ष ने मिन्नतें की लेकिन वर पक्ष ने नजरअंदाज कर दिया है।

सामाजिक स्तर पर रिश्ते को बनाए रखने की हर कोशिश विफल होने के बाद इस घटना के संबंध में कन्या पक्ष की ओर से कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दूल्हा, उसकी दीदियों सहित 7 लोगों के विरुद्ध एफआइआर पंजीकृत किया है। जानकारी के अनुसार इसी साल आठ मई को विवाह होना था।

ठीक शादी से पहले कार, सोना, रुपये की मांग

यह भी पढ़ें: Illegal Sand Storage: महानदी के तट पर 20 करोड़ से अधिक के रेत का अवैध भंडारण, आंख मूंदकर बैठा प्रशासन

जानकारी के अनुसार बारात चिरमिरी से आई थी। विवाह की सभी प्रारंभिक रस्में आरंभ हो चुकी थीं। जयमाला भी हो चुका था और विवाह की मुख्य विधि शुरू होने वाली थी। इसी दौरान वर पक्ष के लोगों ने कन्या पक्ष के सामने दो लाख रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और एक चारपहिया वाहन की मांग रखी। परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर वर पक्ष के लोग विवाह स्थल छोड़कर चले गए।

कन्या पक्ष को जान से मारने की धमकी

कन्या पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया, लेकिन वर पक्ष कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। प्राथमिकी में आरोप है कि जाते समय वर पक्ष के लोगों ने कन्या व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी और गालियां भी दीं। घटना के समय उपस्थित लोगों ने पूरे विवाद को होते देखा और सुना।

यह भी पढ़ें: Maoist Surrender: तेलंगाना में 12 माओवादियों ने किया समर्पण, 2025 में अब तक 294 सरेंडर

कन्या पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने वर सहित सात लोगों के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।



Source link