Republic Day 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में फहराया तिरंगा

Author name

March 22, 2025


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह समारोह पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री साय करीब पौने तीन घंटे तक समारोह में शामिल रहे।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 26 Jan 2025 08:30:27 AM (IST)

Updated Date: Sun, 26 Jan 2025 10:48:07 AM (IST)

Republic Day 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में फहराया तिरंगा
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को किया संबोधित।
  2. पीजी कॉलेज मैदान में ध्वजारोहण और झांकियों का प्रदर्शन हुआ।
  3. 10 साल पहले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने फहराया था तिरंगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दस वर्ष बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वर्ष 2014 में डॉ. रमन सिंह के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीजी कॉलेज मैदान में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

वहीं सूरजपुर जिले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं बलरामपुर जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े गणतंत्र दिवस समरोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

naidunia_image

मुख्यमंत्री साय समारोह में शामिल होने शनिवार को ही अंबिकापुर पहुंच गए थे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में 76 वें गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पीजी कॉलेज मैदान में हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह नौ बजे ध्वज फहराया। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश भी दिया। समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।

इस दौरान ग्राउंड में विभागीय झांकी भी निकाली गई। मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर से दोपहर में रायपुर के लिए रवाना होंगे।

naidunia_image



Source link