अंबिकापुर में युवक ने खुद का गला काटा, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, पत्नी के मायके जाने से था परेशान

Author name

July 28, 2025


CG Crime: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक व्यक्ति ने खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी को छह साल हो गए।

By Mohan Kumar

Publish Date: Mon, 28 Jul 2025 08:19:07 PM (IST)

Updated Date: Mon, 28 Jul 2025 08:19:07 PM (IST)

अंबिकापुर में युवक ने खुद का गला काटा, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती, पत्नी के मायके जाने से था परेशान
अंबिकापुर में युवक ने खुद का गला काटा (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: अंबिकापुर के बधियाचुआं में रहने वाले व्यक्ति ने खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध होकर युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश करने की बात कही जा रही है हालांकि इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है।

रात में चिल्लाने की आवास आने पर लोगों को पता चला

अंबिकापुर महामाया पहाड़ से लगे ग्राम बधियाचुआं निवासी पप्पू लाल (28) की पत्नी इन दिनों मायके में निवास कर रही है। रविवार की रात वह घर पर था। रात को चिल्लाने की आवाज पर स्वजन उसके कमरे में पहुंचे तो धारदार हथियार से गला कटा हुआ था। रक्तरंजित अवस्था में वह पड़ा हुआ था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।

पत्नी संग अकसर होता था वाद विवाद

बताया जा रहा है कि युवक की शादी को छह साल हो गए। वह अपने परिवार के साथ रहता था। पत्नी के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था। दो दिन पहले विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। पति के बुलाने पर वह वापस आने से मना कर दी थी इसके बाद उसने रविवार की रात खुद का गला काट लिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।



Source link