फेसबुक पेज पर अपलोड किया भारत का गलत नक्शा, अंबिकापुर होलीक्रॉस कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ FIR

Author name

September 20, 2025


अंबिकापुर के होलीक्रॉस वुमेंस कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ भारत का गलत नक्शा फेसबुक पर अपलोड करने को लेकर एफआईआर किया गया है। साल 2024 में स्पोर्टस् डे पर कॉलेज के फेसबुक पेज पर फोटो अपलोड किया गया था, जिसमें अक्साई चीन और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत से अलग दिखाया गया था।

Publish Date: Sat, 20 Sep 2025 11:28:58 AM (IST)

Updated Date: Sat, 20 Sep 2025 11:35:00 AM (IST)

फेसबुक पेज पर अपलोड किया भारत का गलत नक्शा, अंबिकापुर होलीक्रॉस कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ FIR
भारत का गलत नक्शा अपलोड करने पर एफआईआर

HighLights

  1. फेसबुक पर भारत का गलत नक्शा अपलोड करने को लेकर प्राचार्य पर एफआईआर
  2. भारत के नक्शे में अक्साई चीन और पाक अधिकृत कश्मीर को भारत से अलग दिखाया
  3. प्राचार्य और पेज संचालक के विरुद्ध IPC 1860 की धारा 505 (1)(बी) के तहत अपराध दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर : होलीक्रॉस वुमेंस कॉलेज अंबिकापुर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किए जाने का आरोप कॉलेज प्राचार्य पर लगा है। शहर के गोधनपुर निवासी कैलाश मिश्रा ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि भारत का विकृत और विवादित नक्शा प्रकाशित करना देश की संप्रभुता व अखंडता पर सीधा प्रहार है।

शिकायत के आधार पर गांधीनगर पुलिस ने कॉलेज प्राचार्य शांता जोसेफ और फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर लिया है। आरोप है कि पांच जनवरी 2024 को कॉलेज के स्पोर्ट्स डे के बैनर में ऐसा नक्शा प्रकाशित किया गया था, जिसमें अक्साई चीन और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत से अलग दिखाया गया। यह नक्शा करीब एक साल सात माह तक फेसबुक पेज पर प्रकाशित रहा और हाल ही में दोबारा उस पेज पर सामग्री अपलोड होने पर प्रकरण सामने आया।



Source link