बिलासपुर का कलयुगी बेटा… पिता की फावड़े से बेरहमी से हत्या, खून से सना हथियार लेकर मोहल्ले में फैलाया आतंक

Author name

February 16, 2026


सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। खू …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 16 Feb 2026 05:52:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 05:52:56 PM (IST)

बिलासपुर का कलयुगी बेटा... पिता की फावड़े से बेरहमी से हत्या, खून से सना हथियार लेकर मोहल्ले में फैलाया आतंक
बिलासपुर का कलयुगी बेटा… पिता की फावड़े से बेरहमी से हत्या

HighLights

  1. 40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से काटकर की हत्या
  2. हत्या के बाद खून से सने हथियार के साथ मोहल्ले में लोगों पर हमले की कोशिश
  3. आरोपित नेतराम पुलिस हिरासत में, फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया। खून से सने फावड़े को लेकर युवक ने मोहल्ले में कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसे काबू किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

घर में अकेले पाकर किया हमला, फावड़े से किए ताबड़तोड़ वार

सिरगिट्टी टीआइ किशोर केंवट ने बताया कि मन्नाडोल प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले मनराखन गोंड (70) रोजी-मजदूरी करते थे। घर पर वे अपने तीन बेटों और पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार की दोपहर वे घर पर ही थे। उनके दो बेटे काम पर गए थे। सबसे बड़ा बेटा नेतराम (40) भी काम पर नहीं गया था। दोपहर किसी बात को लेकर उसने अपने पिता पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। इसके बाद वह खून से सने फावड़े को लेकर घर से बाहर निकला।

खून से सने हथियार के साथ हंगामा, ग्रामीणों ने आरोपित को दबोचा

उसने मोहल्ले में आतंक फैलाते हुए कई लोगों पर हमले का प्रयास किया। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। किसी तरह युवक को पकड़कर मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है। इधर स्वजन को बुलाकर पंचनामा और फोरेंसिक जांच शुरू की गई। पुलिस आरोपित युवक से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- SDM पर लगा हत्या का आरोप! बॉक्साइट माफिया को बचाने के लिए ग्रामीणों को बेरहमी से पीटा, एक आदिवासी की मौत



Source link