बिलासपुर में आज बनेगा World Record, 1500 बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेषभूषा में गाएंगे वंदे मातरम

Author name

January 12, 2026


National Youth Day स्वामी विवेकानंद की जयंती पर बिलासपुर के पुलिस मैदान में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। 1500 बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 12 Jan 2026 07:37:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Jan 2026 07:48:08 AM (IST)

National Youth Day 2026: बिलासपुर में आज बनेगा World Record, 1500 बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेषभूषा में गाएंगे वंदे मातरम
500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में गाएंगे वंदे मातरम्

HighLights

  1. युवा दिवस पर आज बनेगा रिकॉर्ड
  2. 1500 बच्चे साथ गाएंगे वंदे मातरम
  3. पुलिस मैदान में होंगे विविध कार्यक्रम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: 12 जनवरी सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। वहीं इस बार बिलासपुर में इस अवसर पर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा, जिसमें 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में करेंगे राष्ट्रगान प्रस्तुत कर रिकॉर्ड बनाएंगे। यह कार्यक्रम स्थानीय पुलिस मैदान में आयोजित होगा।

इसको लेकर उप मुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। छत्तीसगढ़ में अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कियर जा रहा हैं। कई स्थानों में स्वदेशी दौड़ का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवॉर्ड भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को उनके नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे विश्व रिकार्ड बनाने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में इकट्ठे होंगे और वंदे मातरम् का गान करेंगे।

यह भी पढ़ें- National Youth Day 2026: किशोर नरेंद्र ने रायपुर में बिताए अपने जीवन के महत्वपूर्ण 2 साल, इस शहर ने गढ़ा था ‘विश्व विजेता’ का व्यक्तित्व

नशा न करने की लेंगे शपथ

एक साथ 1500 स्कूली बच्चे नशा ना करने की शपथ लेंगे। साथ ही कंपनी गार्डन में विवेकानंद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार बिलासपुर देश भर में आकर्षण का केंद्र रहने वाला है, ये बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

बन रही विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि युवा दिवस इस बार खास अंदाज में बनाया जा रहा है, ताकि युवा प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया पुलिस मैदान में 5500 स्क्वायर फीट से बड़ी आकर्षक और विशाल रंगोली से भी स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया जा रहा है। जिसका काम चल रहा है। यह रंगोली विश्व की दूसरी सबसे बड़ी रंगोली का खिताब लेगी। जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।जिससे प्रदेश का भी मान बढ़ेगा।



Source link