बिलासपुर में आस्था पर चोट, मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ी और हनुमान जी के नैन चुराए, जमता में भारी आक्रोश

Author name

September 23, 2025


बिलासपुर के कड़ार गांव में अज्ञात बदमाशों ने भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा तोड़ दी और हनुमान की प्रतिमा से चांदी के नैन चुरा लिए। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस मामले में तुरंत जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

By sarfraj memon

Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 02:46:37 PM (IST)

Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 02:46:37 PM (IST)

बिलासपुर में आस्था पर चोट, मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा तोड़ी और हनुमान जी के नैन चुराए, जमता में भारी आक्रोश
छत्तीसगढ़ के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना

HighLights

  1. मंदिर में भगवान गणेश जी की प्रतिमा तोड़ी गई।
  2. हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के नैन चुराए गए।
  3. ग्रामीणों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में बदमाशों ने भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा तोड़ दी। साथ ही हनुमान के चांदी के नैन चुरा लिए। इसकी जानकारी लगते ही श्रद्धालुओं में आक्रोश है। गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित होकर इस घटना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस इस मामले की तत्काल जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

प्रतिमा खंडित, चांदी के नैन भी गायब

चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में रहने वाले मनीष दुबे ने बताया कि गांव के बंधवा तालाब में भगवान गणेश का मंदिर स्थापित किया गया है। यहां पर भगवान की संगमरमर से बनी प्रतिमा का श्रद्धलु पूजा पाठ करते थे। साथ ही मंदिर परिसर में ही हनुमान की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। श्रद्धालुओं ने भगवान को चांदी का नैन समर्पित किए थे। सोमवार को गांव के लोग जब पूजा के लिए पहुंचे तो भगवान गणेश प्रतिमा खंडित थी। टुकड़े जमीन पर पड़े थे। वहीं, हनुमान के चांदी के नैन भी गायब थे।

ग्रामीण हुए आक्रोशित

इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसे आस्था पर चोट बताते हुए गांव के लाेग बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच गए। मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हुए हैं। गांव के लोगों की मांग है कि पुलिस तत्काल इस मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इधर पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई है। गांव के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

मनीष दुबे ने बताया कि सोमवार की सुबह में जब तालाब नहाने के लिए पहुंचा तो देखा कि गणेश भगवान की मूर्ति टूटा पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने गांव के अन्य लोगों को इस मामले की जानकारी देकर तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात लोगों की पता तलाशी में जुटी लेकिन देर रात तक भगवान की मूर्ति को तोड़फोड़ करने वाले लोगों की पता नहीं चल पाया।



Source link