बिलासपुर में स्कूल के पास हुक्का बार, ₹500 घंटा लेकर करा रहे थे नशा; पुलिस ने मालिक और मैनेजर समेत 5 को दबोचा

Author name

March 1, 2026


सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित मकान में हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर हुक्का बार के संचालक, मैनेजर समेत पा …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 05:27:17 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 05:27:17 AM (IST)

बिलासपुर में स्कूल के पास हुक्का बार, ₹500 घंटा लेकर करा रहे थे नशा; पुलिस ने मालिक और मैनेजर समेत 5 को दबोचा
मौके से गिरफ्तारी और सामान की जब्ती।

HighLights

  1. स्कूल के पास चल रहा था हुक्का बार।
  2. 500 रुपये घंटा लेकर करा रहे थे नशा।
  3. मौके से गिरफ्तारी और सामान की जब्ती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर स्थित मकान में हुक्का बार चलाया जा रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश देकर हुक्का बार के संचालक, मैनेजर समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि गुरुवार देर रात सूचना मिली थी कि राजकिशोर नगर स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल के पास अथर्व पांडेय अपने मकान में हुक्का बार चला रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।

मौके से गिरफ्तारी और सामान की जब्ती

मौके पर हुक्का बार का मैनेजर विनित एलानी मिला। हुक्का बार में किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल हुक्का पीते मिले। मौके पर हुक्का पाट, कोल हीटर, हुक्का फ्लेवर और अन्य सामान मिले। इसे जब्त कर युवकों को थाने लाया गया।

युवकों के खिलाफ पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित अथर्व पांडेय अपने मकान में लंबे समय से नाबालिग और युवकों को हुक्का पिला रहा था।

प्रति घंटा वसूली और आरोपियों पर कार्रवाई

हुक्का पिलाने के लिए वह युवकों और नाबालिग से 500 रुपये प्रति घंटा लेता था। हालांकि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां तीन ही लोग मिले। पुलिस ने हुक्का बार के मालिक और मैनेजर समेत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।



Source link