बीच सड़क पर युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को मारे तमाचे और आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, Video Viral

Author name

September 29, 2025


CG Viral Video: शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दो युवतियों से उलझ रहा था और उन पर फंसाने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान एक युवती ने उसे तमाचा मारा और दूसरी ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया।

Publish Date: Mon, 29 Sep 2025 08:06:41 AM (IST)

Updated Date: Mon, 29 Sep 2025 08:35:11 AM (IST)

बीच सड़क पर युवतियों की गुंडागर्दी: युवक को मारे तमाचे और आंखों में डाला मिर्ची पाउडर, Video Viral
बाइक पर बैठे युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डालती युवती

HighLights

  1. मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल।
  2. एक युवती ने युवक को तमाचा मारा, दूसरे ने डाला मिर्ची।
  3. युवक चीख-चीखकर फंसाने का आरोप लगा रहा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर के मुख्य मार्ग पर युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक किसी बात को लेकर युवतियों से उलझ रहे थे। इसी दौरान एक युवती ने युवक पर तमाचे लगाए। साथ ही अचानक उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। अधिकारी वीडियो की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

वीडियो में चीखता रहा युवक

रविवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक दो युवतियों से उलझ रहा था। युवक चीख-चीखकर युवतियों पर फंसाने का आरोप लगा रहा था। इसी दौरान एक युवती ने उसे तमाचा मार दिया। तभी दूसरी युवती पीछे से आकर युवक की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल देती है। युवक चीखते हुए पीछे हट गया। तभी युवती बाइक पर बैठे दूसरे युवक के पास पहुंच गई।

एक ने युवक को तमाचे मारे, दूसरी ने आंखो में मिर्ची झोंकी

युवतियों में से एक ने युवक को तमाचे मारे, दूसरी ने बाइक पर बैठे युवक की आंखो में मिर्ची का पावडर डाल दिया। करीब 16 सेकेंट के इस वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट देखा जा सकता है। वहीं, युवतियों की स्कूटी का नंबर कपड़े से ढंका हुआ है।

किसी ने नहीं की शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मारपीट और मिर्ची पाउडर डालने की शिकायत नहीं मिलने की बात कही है। शिकायत मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। अब तक यह वीडियो किस क्षेत्र का है यह पता नहीं चल पाया है।



Source link