बिलासपुर के चकरभाठा थाना पुलिस को चकमा देकर 2 गिरफ्तार आरोपी फरार हो गए है। पुलिसकर्मी आरोपियों को पेशी के लिए मजिस्ट्रेट ऑफिस लेकर गए थे, जहां से हथकड़ी खोलकर दोनों आरोपी भाग निकलें। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Publish Date: Sun, 02 Nov 2025 04:51:48 PM (IST)
Updated Date: Sun, 02 Nov 2025 05:00:23 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर के चकरभाठा पुलिस को चकमा देकर दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार को दो बदमाशों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार किया था। पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंची थी। तभी जवानों को चकमा देकर बदमाश भाग निकले।
इसकी जानकारी मिलते ही जवान सकते में आ गए। जवानों ने आनन-फानन में इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इन 6 जिलों की 18 रेत खदानों की ई-नीलामी शुरू, 7 से 13 नवंबर तक खुलेंगे टेंडर
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस