बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में शराब के नशे में एक ग्रामीण ने युवक से गाली-गलौच की। जिससे नाराज युवक ने धारदार हथियार से ग्रामीण के गले पर वारकर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
By Mohammad Safraj Memon
Publish Date: Wed, 06 Aug 2025 01:47:06 PM (IST)
Updated Date: Wed, 06 Aug 2025 03:32:40 PM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोटा क्षेत्र के ग्राम बेलगहना में रहने वाले ग्रामीण ने शराब के नशे में गांव के ही युवक से गाली-गलौज की। इससे गुस्साए युवक ने ग्रामीण के गले में कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। स्वजन जब घर पर आए तो उसकी लहूलुहान लाश मिली।
इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गांव में पूछताछ की। पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गले पर कुल्हाड़ी से वार कर भाग गया था आरोपी
यह भी पढ़ें: सरगुजा राजपरिवार के कोठीघर से चोरी हो गई पीतल की हाथी मूर्ति, CCTV में नजर आया चोर
शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद