ई-समन ऐप (e-summon app) और पोर्टल उपयोग को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण। साइबर अपराध, ई-साक्ष्य, ई-चालान और अब ई-समन जैसे डिजिटल माध्यम पुलिस कार्यवाही में आवश्यक रूप से शामिल किए जा रहे हैं।
By Mohammad Safraj Memon
Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 12:35:56 PM (IST)
Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 12:35:56 PM (IST)

HighLights
- छत्तीसगढ़ पुलिस टीम को मिली ट्रेनिंग।
- मैनपावर और समय की बचत होगी।
- एप का उपयोग करने जानकारी दी गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: पुलिसिंग को आधुनिक और दक्ष बनाने के उद्देश्य से रविवार को बिलासागुड़ी में ई-समन मोबाइल ऐप और पोर्टल के उपयोग के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों, कोर्ट मोहर्रिरों एवं समन आरक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को एप का उपयोग करने जानकारी दी गई।
पुलिस टीम को मिली ट्रेनिंग
ये अधिकारी रहे उपस्थित
साइबर अपराध, ई-साक्ष्य, ई-चालान और अब ई-समन जैसे डिजिटल माध्यम पुलिस कार्यवाही में आवश्यक रूप से शामिल किए जा रहे हैं। इस दौरान एएसपी राजेन्द्र जायसवाल, अर्चना झा, यातायात एएसपी रामगोपाल करियारे, डीएसपी रश्मित कौर चावला, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, आरआइ भूपेंद्र गुप्ता सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे। न्यायालय से असिस्टेंट प्रोग्रामर बृजेंद्र सिंह और कंप्यूटर असिस्टेंट सूर्यकांत पांडेय ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
ये भी पढ़ें: Operation Muskan CG: पुलिस की बड़ी कामयाबी, 151 लापता बच्चों की तलाश कर पहुंचाया घर