खाट पर बंधी थी भाभी की लाश, देवर था फरार… बेटी को फोन पर बोला- तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया

Author name

March 22, 2025


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसके देवर ने की है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला के बच्चे जब स्कूल से वापस लौटे तो खाट पर उसकी लाश बंधी हुई थी।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 11:23:14 AM (IST)

Updated Date: Sun, 09 Mar 2025 01:13:48 PM (IST)

खाट पर बंधी थी भाभी की लाश, देवर था फरार... बेटी को फोन पर बोला- तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया
बिलासपुर जिले के खैरा गांव में देवर ने कर दी भाभी की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. महिला की हत्या के बाद आरोपी ने बेटी से की बातचीत।
  2. पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच, आरोपी की तलाश जारी।
  3. देवर ने हत्या के बाद अपने दोस्त से भी बात की थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली 38 वर्षीय महिला की हत्या कर देवर फरार हो गया। इससे पहले उसने अपनी बेटी को काल कर कहा की तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वह आत्महत्या कर लेगा।

इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस संदेही की तलाश कर रही है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन(38) की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी।

करीब आठ साल पहले महिला अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। यहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। करीब एक साल पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी।

naidunia_image

शुक्रवार को महिला का देवर सूरज बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। स्कूल के बाद जब बच्चे घर आए तो उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बेटी से बोला- मुझे तलाश मत करना

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने देवर सूरज की जानकारी जुटाई। तब पता चला कि सूरज ने अपनी बेटी को कॉल किया था। उसने अपनी बेटी से मोबाइल पर कहा कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कही। साथ ही तलाश नहीं करने कहा। इसके बाद उसने काल काट दिया।

naidunia_image

दोस्त से भी हुई मोबाइल पर बात

महिला की हत्या के बाद सूरज ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई कॉल नहीं आएगा। दोस्त ने जब इस संबंध में जोर देकर पूछा तो उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया था। बाद में संदेही का फोन बंद आने लगा। पुलिस संदेही के कॉल रिकार्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।



Source link