खेत की मेढ़ पर पत्नी की लाश, फांसी पर लटका मिला पति का शव, दंपती ने 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह

Author name

October 1, 2025


बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दंपती अपने बच्चों के साथ एक रात पहले ही रतनपुर से महामाया माता के दर्शन करके लौटा था। पत्नी का शव खेत की मेढ़ पर मिला, जबकी पति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।

By sarfraj memon

Publish Date: Wed, 01 Oct 2025 03:00:36 PM (IST)

Updated Date: Wed, 01 Oct 2025 03:00:58 PM (IST)

खेत की मेढ़ पर पत्नी की लाश, फांसी पर लटका मिला पति का शव, दंपती ने 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह
मिला पति-पत्नी की शव (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. गांव में मिला पति-पत्नी की शव
  2. 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह
  3. रात को ही रतनपुर से वापस आए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के जोगी अमराई गांव में बुधवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव में महिला की खून से सनी लाश खेत के मेढ़ पर मिली है। उसके पति का शव कुछ दूर पर फांसी पर लटक रहा था। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांस लगा ली है। पीएम रिर्पोट से पूरा मामला स्पष्ट होगा।

रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि जोगी अमराई में रहने वाले अमित कुमार इंदुआ ने करीब 12 साल पहले अंजू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के 10 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा। मंगलवार को दंपती अपने बच्चों के साथ रतनपुर स्थित महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। रात को घर लौटने के बाद सभी भोजन कर सो गए।

थाना प्रभारी के अनुसार, अगले सुबह अंजू और अमित घर में नहीं थे। जिसके बाद स्वजन खेत की ओर गए। वहां उन्हें अंजू की लाश मेढ़ पर और अमित की लाश पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने पर अमित की मां दुरपति बाई गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें- अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मां-बेटी की हत्या का प्रयास, रिश्तेदारों ने दी 5 लाख की सुपारी

बेटे और बहू की लाश देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस अंजू के मायके वालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही गांव वालों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।



Source link