गिफ्ट का लालच देकर मंदिर बुलाया और मांस खिलाया, बिलासपुर में धर्मांतरण पर बवाल

Author name

December 22, 2025


सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर स्लम बस्ती में धार्मिक मतांतरण का प्रयास सामने आया। नव जीवन एनजीओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोगों को मंदिर परिसर में ब …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 19 Dec 2025 01:56:11 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Dec 2025 02:17:42 AM (IST)

गिफ्ट का लालच देकर मंदिर बुलाया और मांस खिलाया, बिलासपुर में धर्मांतरण पर बवाल
बिलासपुर में गणेश नगर स्लम बस्ती में मतांतरण प्रयास। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गणेश नगर में मतांतरण प्रयास पर बजरंग दल का विरोध
  2. मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन परोसने का आरोप
  3. नव जीवन एनजीओ का बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर स्लम बस्ती में मतांतरण की कोशिश के दौरान वहां रहने वालों को मंदिर परिसर में बुलाकर मांसाहारी भोजन परोसा गया। इसके साथ ही उन्हें धर्मांतरण करने का प्रयास किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मतांतरण का विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर दो लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

naidunia_image

बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर ने बताया कि गणेश नगर नयापारा स्थित शिव मंदिर परिसर में लोगों को उपहार और भोजन का लालच देकर प्रार्थना सभा में बुलाया गया था। इस दौरान मांसाहारी भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। विरोध की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने हंगामे को शांत कराया और सभा आयोजित कराने वालों से पूछताछ की।

सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि नव जीवन एनजीओ द्वारा कुष्ठ बस्ती के लोगों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई, लेकिन एनजीओ ने इस कार्यक्रम के लिए किसी अनुमति नहीं ली थी। इस आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

जिला संयोजक गौरव धनकर ने बताया कि मंदिर परिसर में मतांतरण करने वालों ने मांसाहारी भोजन बनाया, और आशंका है कि इसमें गौमांस भी शामिल था। हालांकि इसकी जांच नहीं की गई है। क्षेत्र में मतांतरण की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, और बजरंग दल इन प्रयासों को रोकने के लिए सक्रिय विरोध प्रदर्शन करता रहा है।



Source link