ट्रैप कैमरों से मेमोरी कार्ड चोरी, बाघों का अहम डेटा हुआ गायब

Author name

January 22, 2026


अचानकमार टाइगर रिजर्व रेंज के दर्रापानी परिसर में लगे दो ट्रैप कैमरों के मेमोरी कार्ड चोरी हो गए हैं। इन मेमोरी कार्ड में कैमरे द्वारा कैद की गई महत्व …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 22 Jan 2026 10:41:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Jan 2026 10:41:36 AM (IST)

अचानकमार टाइगर रिजर्व में बड़ी लापरवाही: ट्रैप कैमरों से मेमोरी कार्ड चोरी, बाघों का अहम डेटा हुआ गायब
अचानकमार टाइगर रिजर्व

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। अचानकमार टाइगर रिजर्व रेंज के दर्रापानी परिसर में लगे दो ट्रैप कैमरों के मेमोरी कार्ड चोरी हो गए हैं। इन मेमोरी कार्ड में कैमरे द्वारा कैद की गई महत्वपूर्ण तस्वीरें और आंकड़े सुरक्षित रहते हैं, जो बाघों की संख्या और उनकी गतिविधियों के आकलन के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं।

पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज

इस घटना के संबंध में एटीआर प्रबंधन ने खुड़िया पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना का कार्य आरंभ हो चुका है। यह गणना हर चार साल में एक बार होती है। इस बार एटीआर प्रबंधन 350 कैमरों के माध्यम से दो चरणों में गिनती करेगा। इसी क्रम में 12 जनवरी को कैमरे लगाने का कार्य पूरा हुआ था। इसके चार से पांच दिन बाद यह चोरी की घटना सामने आई।

तस्वीरें कैद करने के लिए भी ट्रैप कैमरे

बाघों के अलावा अन्य वन्य प्राणियों की तस्वीरें कैद करने के लिए भी ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। गणना के दौरान कैमरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इनके माध्यम से प्रबंधन को बाघों की उपलब्धता की जानकारी मिलती है।

इन कैमरों में लगे मेमोरी कार्ड में कैद तस्वीरें बेहद महत्वपूर्ण होती हैं, जिन्हें बाद में निकालकर सिस्टम में सेव किया जाता है। दर्रापानी में कैमरे लगाए गए थे, लेकिन जब इन कैमरों पर लगे मेमोरी कार्ड निकालने का प्रयास किया गया, तो वे गायब पाए गए।



Source link