पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच

Author name

December 13, 2025


बिलासपुर में ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका शव पोल्ट्री फार्म के पास मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Publish Date: Thu, 11 Dec 2025 01:48:48 PM (IST)

Updated Date: Thu, 11 Dec 2025 02:07:34 PM (IST)

पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव; पुलिस ने शुरू की जांच
पूर्व प्रधान का मिला शव। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पूर्व सरपंच मनबोध यादव का शव पोल्ट्री फार्म पास मिला।
  2. धारदार हथियार से की गई हत्या की आशंका है।
  3. पुलिस ने डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की।

बिलासपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुधवार की रात हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का जुर्म दर्ज किया। मामले की जांच तेज कर दी है।

सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार की रात स्कूटी से घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न आने पर परिजन चिंतित थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार तड़के ही एक पोल्ट्री फार्म के पास ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक शव देखने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान मनबोध यादव के रूप में हुई।

घटनास्थल पर खून के धब्बे और संघर्ष के निशान मिलने के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग कर सबूत जुटाए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पोल्ट्री फार्म के आसपास रात के समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस का मानना है कि किसी बहस या विवाद के बाद हमला किया गया होगा, हालांकि अभी इस संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है।

ग्रामीणों से हो रही पूछताछ

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। स्कूटी कहां मिली, मृतक आखिरी बार किसके साथ देखे गए और उनका मोबाइल फोन अंतिम बार कहां सक्रिय था? इन बिंदुओं पर पुलिस विशेष रूप से जांच कर रही है। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link