बिलासपुर में एक बांग्लादेशी गिरफ्तार… अपने देश से नाबालिग लड़की को किडनैप कर लाया, फिर जबरन की शादी

Author name

March 20, 2025


बिलासपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने देश से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लाया था और फिर उससे जबरन शादी कर ली थी। आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Mon, 17 Mar 2025 03:07:28 PM (IST)

Updated Date: Mon, 17 Mar 2025 03:50:06 PM (IST)

बिलासपुर में एक बांग्लादेशी गिरफ्तार… अपने देश से नाबालिग लड़की को किडनैप कर लाया, फिर जबरन की शादी
पुलिस बांग्लादेशी से कर रही है पूछताछ। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. नाबालिग लड़की को सीडब्लूसी के संरक्षण में रखा।
  2. पुलिस ने विशेष अभियान में इस गिरफ्तार किया है।
  3. मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को दी जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित सभा को लेकर पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में बांगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह बांग्लादेश से ही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर बिलासपुर ले आया था। यहां उससे विवाह कर साथ में रखा था।

नाबालिग को सीडब्लूसी के संरक्षण में रखा गया है। आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को भी दी जा रही है। इसके पहले रायपुर तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार हुए थे, जो रायपुर में रह रहे थे। यहां से वे सीरिया भागने की फिराक में थे।

naidunia_image

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस बांग्लादेशी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वो यहां कब से रह रहा था। इसके साथ ही वो कब सीाम पार करके भारत में आया था।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिलासपुर में बांग्लादेशी मिलने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी इससे पूछताछ करने बिलासपुर आ सकती हैं।

naidunia_image

30 मार्च को छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को छत्तीगसढ़ आएंगे, इसके पहले पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बिलासपुर में वे आमसभा करेंगे। ऐसे में पुलिस शहर के अलग-अलग इलाकों में सर्चिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर रही है। किसी भी संदिग्ध हरकत पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।



Source link