हर में सूखे नशे का कारोबार करने वालों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। चकरभाठा पुलिस की टीम ने पाकिस्तान की सीमा से लगे गांव से नशे के सप्लायर को पक …और पढ़ें

HighLights
- सूखे नशे के कारोबार में पाकिस्तान कनेक्शन उजागर
- ड्रोन से सीमा पार भेजी जा रही थी हेरोइन
- पंजाब से सप्लायर गिरफ्तार, ट्रांजिट पर लाकर जांच शुरू
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में सूखे नशे का कारोबार करने वालों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है। चकरभाठा पुलिस की टीम ने पाकिस्तान की सीमा से लगे गांव से नशे के सप्लायर को पकड़ लिया है। शुक्रवार को उसे तरनतारण जिले की अदालत में पेश कर ट्रांजिट पर लिया गया है। अब पुलिस उसे लेकर शहर लौट रही है।
सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसीसीयू की टीम को एक फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चकरभाठा क्षेत्र में नशेड़ियों को हेरोइन सप्लाई कर रहे हैं। इसकी सूचना अधिकारियों को देकर एसीसीयू और चकरभाठा पुलिस ने करणदीप सिंह, मोहित हिंदूजा और रजिंदर कुमार को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपित पंजाब के तरनतारण जिले स्थित खेमकरण से हेरोइन मंगाते हैं। इसके बाद अधिकारियों ने टीम बनाकर सप्लायर को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस की टीम पंजाब पहुंची। पकड़े गए आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तरनतारण जिले के खेमकरण गांव में रहने वाले बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे (63) को पकड़ लिया।
पाकिस्तान की सीमा से लगा है गांव
पंजाब के तरनतारण जिले के अंतर्गत खेमकरण गांव पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। यहां नशे के कारोबारी पाकिस्तानी सप्लायरों के संपर्क में रहते हैं। पाकिस्तान में बैठे सप्लायर ड्रोन से नशे का सामान सीमा पार करा देते हैं। इसे कैरी कर तस्कर देश के अलग-अलग जिलों में भेजते हैं। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें- रायपुर में GATE परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में सेंध, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ हरियाणा के 6 आरोपी गिरफ्तार