बिलासपुर में नाली में पांच दिनों से फंसा रहा युवक स्लैब को तोड़कर निकाला गया बाहर

Author name

February 8, 2026


Bilaspur News: इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक्सीवेटर की मदद से नाली का स्लैब तोड़कर युवक को निकाला गया। नाली से बाहर नि …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 08 Feb 2026 02:22:09 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Feb 2026 02:22:09 PM (IST)

बिलासपुर में नाली में पांच दिनों से फंसा रहा युवक स्लैब को तोड़कर निकाला गया बाहर

HighLights

  1. नाली से एक व्यक्ति की आवाज आ रही थी
  2. बातों से लग रहा था मानसिक रोगी
  3. पुलिस और निगम को नहीं है जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक्सीवेटर की मदद से नाली का स्लैब तोड़कर युवक को निकाला गया। नाली से बाहर निकलते ही युवक गोलमोल बातें कर रहा था। साथ ही पांच दिनों से फंसे होने की बात कह रहा है। आशंका है कि युवक मानसिक रोगी है।

इधर लोग बातचीत का वीडियो बनाते रहे। यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इंटरनेट मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो प्रसारित हो रहा था।

नाली से एक व्यक्ति की आवाज आ रही थी

इसमें बताया गया कि शुक्रवार की सुबह पुराना बस स्टैंड के पास स्थित भारत होजियरी के पीछे नाली से एक व्यक्ति की आवाज आ रही थी। वहां पर नाली स्लैब से ढंकी थी। इसके कारण लोग सहम गए। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक्सीवेटर को बुलवाकर स्लैब तुड़वाया।

बातों से लग रहा था मानसिक रोगी

स्लैब टूटने पर एक युवक किसी तरह बाहर निकला। युवक ठंड के कारण कांप रहा था। पूछताछ में युवक ने कोतमा से आना बताया। इसके बाद वह गोलमोल बातें करने लगा। युवक की बातों से लग रहा था कि वह मानसिक रोगी है।

पुलिस और निगम को नहीं है जानकारी

प्रसारित वीडियो के संबंध में जब कोतवाली थाना प्रभारी से जानकारी चाही गई तब उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो नहीं देखने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डायल 112 के जवानों से जानकारी ली गई है। इसके अलावा बस स्टैंड के आसपास रहने वालों से भी घटना के 
संबंध में पूछताछ की गई है।

इसमें इस तरह की किसी भी 
घटना की सूचना नहीं मिली है। इधर नगर निगम के अधिकारियों ने भी बताया कि उनका एक्सीवेटर कहीं पर भी नाली का स्लैब तोड़ने नहीं गया है। निगमकर्मियों ने भी इस तरह की जानकारी होने से इनकार किया है।



Source link