बिलासपुर में 36 लाख के सोने के जेवर लेकर कारोबारी फरार, सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी

Author name

February 5, 2026


आरोपित ने तुषार दोशी से 22 कैरेट सोने के जेवर लेकर उन्हें बाजार में बेचकर राशि वापस करने की बात कही। उसकी बातों में आकर तुषार दोशी ने 224.670 ग्राम सो …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 06:47:55 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 06:51:30 PM (IST)

बिलासपुर में 36 लाख के सोने के जेवर लेकर कारोबारी फरार, सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी
बिलासपुर में धोखाधड़ी का मामला।

HighLights

  1. 36.83 लाख रुपए के 224.670 ग्राम सोने के जेवर लेकर कारोबारी फरार।
  2. पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।
  3. इस पर पुलिस ने कानून की तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोने के जेवर के कारोबार में बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तेलीपारा स्थित एक सराफा व्यापारी से करीब 36.83 लाख रुपए के 224.670 ग्राम सोने के जेवर लेकर राजस्थान का कारोबारी फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा रोड अजीत होटल के सामने स्थित श्री लीला ज्वेलर्स के संचालक तुषार दोशी (44) ने पुलिस को बताया कि छह मार्च 2024 को एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया।

उसने अपना नाम कमलेश सोनी बताते हुए स्वयं को राम सिल्वर, 156-सी, दाउ जी की बावड़ी, नाकोड़ा नगर, उदयपुर राजस्थान का संचालक बताया। उसने ने खुद को सोना-चांदी के आभूषणों का व्यापारी बताते हुए व्यापारिक लेन-देन के लिए भरोसा दिलाया।

इसके बाद से न तो ना तो बाकी रकम का भुगतान किया और न ही सोने के जेवर वापस किए। लगातार फोन करने पर आरोपी बातचीत से बचता रहा और बाद में उसका मोबाइल बंद आने लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



Source link