ब्रेकअप का दर्द झेल नहीं सका युवक, गुस्से में गर्लफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर भागा

Author name

June 29, 2025


CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने ब्रेकअप से नाराज होकर अपनी गर्लफ्रेंड पर ही जानलेवा हमला कर दिया। उसने इस दौरान बीच-बचाव करने आई गर्लफ्रेंड की बहनों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sun, 29 Jun 2025 03:57:43 PM (IST)

Updated Date: Sun, 29 Jun 2025 03:57:43 PM (IST)

ब्रेकअप का दर्द झेल नहीं सका युवक, गुस्से में गर्लफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला, शोर मचाने पर भागा

HighLights

  1. ब्रेकअप से नाराज युवक ने गर्लफ्रेंड पर किया जानलेवा हमला
  2. बचाने आई गर्लफ्रेंड की बहनों पर भी किया वार
  3. पुलिस ने घेराबंदी कर किया आरोपी को गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: ब्रेकअप से नाराज युवक ने कोरबा से आकर अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान युवती की बहनों ने किसी तरह बीच-बचाव की कोशिश की। तब युवक ने उन पर भी ताबड़तोड़ वार किया। युवतियों के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने आरोपी और उसके साथी को कोरबा जिले में घेराबंदी कर पकड़ लिया है।

बता दें कि कोरबा जिले में रहने वाली उर्मिला श्रीवास अपनी बहनों के साथ किराए के मकान में रहकर निजी संस्थान में काम करती थी। शुक्रवार की रात उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। कमरे में खून फैला हुआ था। उर्मिला की बहन सुनीता उर्फ सुषमा टायलेट में बंद थी। उर्मिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में किचन में पड़ी थी। उसकी बहन रानी उर्फ प्रमिला दरवाजे के पास खून से लथपथ थी। उनकी स्थिति देखते हुए पड़ोसी तत्काल ऑटो लेकर आए।

घायलों को ऑटो में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई। अस्पताल में उर्मिला ने बताया कि कोरबा जिले के ग्राम अरदा निवासी अमन पटेल (25) से उसका प्रेम संबंध था। बाद में युवती ने उससे संबंध तोड़ लिया। इसी बात से युवक नाराज था। युवक ने उनके घर आकर युवती से बात करने की कोशिश की। मना करने पर उसने धारदार हथियार से उर्मिला पर हमला किया। इसे देख उसकी बहनों ने बीच-बचाव की कोशिश की। तब युवक ने उन पर भी जानलेवा हमला किया। शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपी युवक शनिवार की सुबह बिलासपुर से कोरबा जाने के लिए निकला है। तब पुलिस की टीम ने कोरबा जिले में घेरांबदी कर अमन और उसके साथी अमित कुमार सिंह (22) निवासी ग्राम अरदा को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए शुक्रवार की शाम कोरबा से बिलासपुर आया।

कोर्ट में आरोपी को पेश करेगी पुलिस

यहां वह गीतांजली सिटी में रहने वाले अपने दोस्त के घर पर रुककर रात होने का इंतजार करता रहा। रात करीब नौ बजे वह युवती के घर पहुंचा। वहां पर युवती ने उससे बात करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर उसने तीनों बहनों पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद वह रातभर अपने दोस्त के घर पर रहा। सुबह होते ही बाइक पर वह अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। घर पहुंचने से पहले ही वह पुलिस की पकड़ में आ गया। पुलिस ने युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।



Source link