Bilaspur News: सकरी क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक को लड़की को गर्भवती करने पर रुपये मिलने का झांसा देकर कई बैंक खाते खुलवा कर अवैध लेनदेन की। इसकी जानकारी होने पर युवक ने फंसने के डर से आत्महत्या कर ली।
Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 02:27:37 PM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 02:29:53 PM (IST)

HighLights
- सकरी पुलिस ने साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी
- मोबाइल नंबर देकर बैंक एकाउंट खुलवाने के लिए कहा गया
- चार दिन बाद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक को लड़की को गर्भवती करने पर रुपये मिलने का झांसा देकर कई बैंक खाते खुलवा कर अवैध लेनदेन की। इसकी जानकारी होने पर युवक ने फंसने के डर से आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले की जांच के बाद सकरी पुलिस ने साइबर ठग के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। अब मोबाइल नंबर के आधार पर सकरी पुलिस ने साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या कहा पुलिस ने
मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आया और फंस गया युवक
14 जुलाई को उसे बैंक बुलाया गया
चार दिन बाद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली
यह भी पढ़ें- CBI ने खोला 1,000 करोड़ का साइबर फ्रॉड, चीन से जुड़े ठग, 111 फर्जी कंपनियां…17 पर चार्जशीट
ऐसे बचें जालसाजी से
-
साइबर ठग गिरोह के सदस्य बैंक एकाउंट पाने के लिए कमीशन का लालच देते हैं। कमीशन के लालच में फंसने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। -
बैंक खातों पर अवैध लेनदेन होने पर पुलिस सबसे पहले बैंक एकाउंट धारक को गिरफ्तार करती है। इससे बचने के लिए अपने नाम से बैंक एकाउंट खुलवाकर दूसरों को उपयोग के नहीं देना चाहिए। इस तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देनी चाहिए। -
अपने बैंक डिटेल दूसरों को देने से बचें। खासकर तब जब व्यक्ति अनजान हो। किसी भी कंपनी अथवा संस्थान की वेबसाइट को सर्च करने से पहले जानकारी जरूर लें। -
बैंक या कोई भी संस्थान लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड नहीं कराता। कोई भी संस्थान बैंक की जानकारी नहीं मांगता। अगर कोई आपके मोबाइल पर लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने को कहता है, तो इससे बचें। ऐसे लोग जालसाज हो सकते हैं।