APK फाइल डाउनलोड कर सो गए बिलासपुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, सुबह मोबाइल देख उड़ गए होश, तबीयत बिगड़ी

Author name

January 30, 2026


बिलासपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें व्हाट्सएप पर भेजी गई फर्जी APK फाइल ने एक युवा नेता को भारी नुकसान पहुंचाया। युवा कांग्रेस …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 30 Jan 2026 07:46:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Jan 2026 07:46:23 AM (IST)

APK फाइल डाउनलोड कर सो गए बिलासपुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, सुबह मोबाइल देख उड़ गए होश, तबीयत बिगड़ी
फर्जी आरटीओ चालान के नाम पर साइबर ठगी, युवा कांग्रेस नेता का बैंक खाता साफ (AI Generated Image)

HighLights

  1. युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष से 30 हजार की ठगी
  2. पीएम आवास, किसान योजना नाम से भी फ्रॉड
  3. साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोलू चौहान साइबर ठगी का शिकार हो गए। बुधवार की रात उनके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक फर्जी मैसेज आया, जिसमें एक APK फाइल संलग्न थी। चालान समझकर उन्होंने फाइल डाउनलोड कर ली।

फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल हुआ हैक

फाइल डाउनलोड करने के बाद जब उन्होंने उसे ओपन किया तो वह नहीं खुली। इसके बाद वे सो गए। सुबह जब वे जागे तो उनके मोबाइल पर बैंक खाते से कई ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। खाते की जांच करने पर पता चला कि जालसाजों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

ट्रांजेक्शन मैसेज देख बिगड़ी तबीयत

मोबाइल पर लगातार आए ट्रांजेक्शन अलर्ट देखकर गोलू चौहान की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मोबाइल को रिसेट कर संदिग्ध फाइल को डिलीट कराया।

सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजी जा रही APK फाइलें

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार जालसाज पीएम आवास योजना, किसान सम्मान योजना सहित कई सरकारी योजनाओं के नाम से APK फाइल भेज रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन चालान और शादी के कार्ड के नाम पर भी इस तरह की फाइलें भेजी जा रही हैं। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का पूरा कंट्रोल जालसाजों के हाथ में चला जाता है।

ऐसे बचें साइबर जालसाजी से

मोबाइल पर आए किसी भी अनजान APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें। यदि गलती से डाउनलोड हो जाए तो इंस्टॉल न करें। तुरंत मोबाइल सेटिंग्स में जाकर संदिग्ध ऐप और फाइल डिलीट करें और जानकार से मोबाइल का फैक्ट्री रिसेट कराएं।



Source link