बिलासपुर में सरकंडा स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों ने फर्जी चेक के सहारे अपने खाते में 70 लाख रुपये जमा करा लिए, फिर उसे निकाल लिया। मामले में पुलिस ने 2 महिला बैंककर्मियों सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
By Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 20 Aug 2025 02:39:12 PM (IST)
Updated Date: Wed, 20 Aug 2025 02:50:10 PM (IST)

HighLights
- बैंक में चेक लगाकर 70 लाख का फर्जीवाड़ा
- बैंककर्मियों के साथ दिया फर्जीवाड़े को अंजाम
- पुलिस ने दो महिला सहित 4 लोगों को किया गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर में बैंककर्मी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा करने का एक मामला सामने आया है, जहां बैंक में फर्जी चेक लगाकर युवक ने 70 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद अलग-अलग माध्यम से रुपये बैंक से निकलवा लिया।
फर्जीवाड़ा सामने आने पर बैंक मैनेजर ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। मामले की जांच के बाद सरकंडा पुलिस ने बैंक की दो महिला कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही मामले की आगे गहनता से जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- CG News: सेवानिवृत्त शिक्षक से 35 लाख की ठगी, क्योस्क संचालक गिरफ्तार