Bilaspur News: जंगल में बुजुर्ग महिला की हत्या, खून से सनी मिली लाश, नहीं मिला हत्यारों का सुराग

Author name

June 19, 2025


Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 65 वर्षीय महिला के मर्डर से सनसनी मच गई है। महिला की लाश जंगल में मिली है, जो खून से बिल्कुल सनी थी। इस मर्डर के बारे में पता लगते ही जंगल में लोगों को जमावड़ा लग गया और बड़ी संख्या में लोग वहीं पहुंचे हैं।

By Mohan Kumar

Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 10:51:01 AM (IST)

Updated Date: Thu, 19 Jun 2025 10:52:54 AM (IST)

Bilaspur News: जंगल में बुजुर्ग महिला की हत्या, खून से सनी मिली लाश, नहीं मिला हत्यारों का सुराग
महिला की धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बिलासपुर में महिला के मर्डर से मची सनसनी
  2. महिला की धारदार हथियार से हमला कर की गई हत्या
  3. पुलिस को नहीं मिल पाई हत्यारों की जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में 65 वर्षीय महिला की खून से सनी लाश मिली है। महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया गया है। पुलिस की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया है। महिला के परिवार से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।

खून से सनी मिली महिला की लाश

कोटा क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में रहने वाली कुंवरिया बाई बघेल (65) गृहणी थीं। बुधवार की दोपहर वह खेत की ओर गई थी। देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार वाले उसकी तलाश में निकले। गांव के बाहर टावर लाइन के पास उनकी खून से सनी लाश मिली। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। तब तक गांव के लोग भी बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: नाबालिग साली से जीजा ने दो बार किया दुष्कर्म, अब कोर्ट ने दे डाली 20 साल की कठोर सजा

शाम की वजह से नहीं हो सका पोस्टमार्टम

महिला के पास ही पालस के कटे हुए डंगाल पड़े थे। हत्या की सूचना पर कोटा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक पूछताछ के बाद शव चीरघर भेज दिया गया है। शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। इधर पुलिस की एक टीम गांव में ही डटी हुई है।

हत्यारों का नहीं मिला कोई सुराग

गांव के लोगों से महिला और उसके परिवार के लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही महिला के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। इसके आधार पर हत्या के कारण और हत्यारों की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। देर रात तक पुलिस को हत्यारों की जानकारी नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़ें: DSP Wife Viral Video: डीएसपी की पत्नी ने कार पर काटा केक, अब पुलिस ने ड्राइवर पर लिया एक्शन



Source link