Bilaspur News: पानी से भरी टंकी में मिली तीन दिन से गायब व्यक्ति की लाश, शराब के नशे में गिरने की आशंका

Author name

September 7, 2025


बिलासपुर के उसलापुर क्षेत्र में बुधवार से लापता व्यक्ति का शव पानी की टंकी में मिला। मृतक बुधवार को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसपर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Publish Date: Sun, 07 Sep 2025 04:24:13 PM (IST)

Updated Date: Sun, 07 Sep 2025 04:26:28 PM (IST)

Bilaspur News: पानी से भरी टंकी में मिली तीन दिन से गायब व्यक्ति की लाश, शराब के नशे में गिरने की आशंका
टंकी में मिला लापाता व्यक्ति का शव

HighLights

  1. पानी की टंकी में मिला लापता व्यक्ति का शव
  2. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  3. शराब के नशे में पानी टंकी में गिरने की आशंका

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की रात से गायब श्रमिक की लाश मिली है। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट से श्रमिक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मंगला के महर्षि स्कूल रोड में रहने वाले सतीश तिवारी(42) रोजी-मजदूरी करते थे। वे बुधवार को घर से निकले थे। रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अपने मोबाइल से परिवार वालों से बात की थी। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। स्वजन ने दूसरे दिन उनकी तलाश की। इस बीच उनका मोबाइल बंद हो गया था।

शुक्रवार को स्वजन सिविल लाइन थाना पहुंचे। स्वजन की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में गुम इंसान कायम कर सतीश की तलाश शुरू की गई। शनिवार की दोपहर उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास लोगाें ने पानी से भरे टेंक में एक व्यक्ति की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।

इधर शव मिलने की सूचना पर सतीश के स्वजन भी वहां पहुंचे। स्वजन ने सतीश की पहचान की। स्वजन की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे आशंका है कि सतीश नशे में टंकी में गिर गया होगा। पीएम रिपोर्ट से श्रमिक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

देह व्यापार में लिप्त युवतियों के साथ पकड़े गए युवक

बिलासपुर सकरी क्षेत्र में हाईवे पर देह व्यापार में सक्रिय पांच युवतियों को सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके साथ दो युवकों को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने युवक और युवतियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि हाईवे पर देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के सक्रिय होने की शिकायत मिल रही थी। युवतियां हाईवे पर संदिग्ध रूप से घुमती थी।

naidunia_image

यह भी पढ़ें- NHM कर्मचारी हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही दोहरी मार, लाइन में लगकर भी इलाज नहीं

सूचना पर पुलिस की टीम को सिविल ड्रेस में हाईवे पर तैनात किया। पुलिस की इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। चार अन्य लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 128 के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link