BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो महिला से टकराई, चालक सहित 2 की मौत; PM के कार्यक्रम में जा रहे थे

Author name

March 30, 2025


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कोटमीकला सोननदी के पुल पर एक हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला और बोलेरो चालक की मौत हो गई। 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 30 Mar 2025 05:34:40 PM (IST)

Updated Date: Sun, 30 Mar 2025 05:34:40 PM (IST)

BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो महिला से टकराई, चालक सहित 2 की मौत; PM के कार्यक्रम में जा रहे थे
एक्सीडेंट में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बोलेरो ने महिला को टक्कर मारी, गाड़ी पुल से गिरी।
  2. महिला रमिताबाई और चालक बाबूराम की मौत हुई।
  3. 8 लोग घायल, 4 की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर।

बिलासपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कोटमीकला सोननदी के पुल पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक महिला और बोलेरो चालक की मौत हो गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब बोलेरो सवार 9 लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर जा रहे थे। हादसा पेंड्रा और कोटमी के बीच सोन नदी के पुल पर हुआ, जब बोलेरो ने नदी में फूल विसर्जन कर रही महिला को जोरदार टक्कर मारी दी।

महिला और बोलेरो चालक की मौत

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोलेरो में बीजेपी कार्यकर्ता सवार थे। वे मनेंद्रगढ़ जिले के ताराबहरा से बिलासपुर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी सोन नदी के पुल पर पहुंची, पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई पुल पर खड़ी होकर फूल विसर्जन कर रही थी।
  • अचानक बोलेरो ने महिला को टक्कर मारी और गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में महिला रमिताबाई और बोलेरो चालक बाबूराम चौधरी की मौत हो गई।

8 घायल, 4 की हालत गंभीर

दुर्घटना के बाद 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज गौरेला जिला अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link