CG: बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महिलाओं और बच्चों ने बालकनी से भागकर बचाई जान

Author name

November 17, 2025


कोतवाली क्षेत्र की मूर्ति गली स्थित मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। घर के अंदर महिलाएं और बच्चे थे। उन्होंने किसी तरह बालकनी में जाकर अपनी जान बचाई। इधर आग से कमरे में रखे सामान जल गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू किया।

Publish Date: Tue, 18 Nov 2025 12:33:43 AM (IST)

Updated Date: Tue, 18 Nov 2025 12:33:43 AM (IST)

CG: बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, महिलाओं और बच्चों ने बालकनी से भागकर बचाई जान
बिलासपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

HighLights

  1. मूर्ति गली स्थित मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई
  2. जिस समय आग लगा घर के अंदर महिलाएं और बच्चे थे
  3. उन्होंने किसी तरह बालकनी में जाकर अपनी जान बचाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की मूर्ति गली स्थित मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। घर के अंदर महिलाएं और बच्चे थे। उन्होंने किसी तरह बालकनी में जाकर अपनी जान बचाई। इधर आग से कमरे में रखे सामान जल गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग पर काबू किया। तब तक घर में रखे सामान आग की चपेट में आ गए थे।

टिकरापारा की मूर्ति गली में रहने वाले सौरभ प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। उनके दो भाई भी इसी मकान में रहते हैं। सोमवार की शाम घर पर महिलाएं और बच्चे ही थे। रात करीब आठ बजे मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। दरवाजे से लगी आग कमरे की ओर बढ़ने लगी। इसे देख महिलाएं और बच्चे मकान की बालकनी की ओर चले गए। वहां से उन्हें परिवार के अन्य लोगों ने निकाल लिया।

इधर दरवाजे पर लगी आग कमरे की ओर बढ़ते हुए सामान को चपेट में ले लिया। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और दमकल को दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने आसपास के लोगों की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। तब तक कमरे का सामान जल गया था।

शॉर्ट सर्किट या दीये से लगी आग

प्राथमिक पूछताछ में घर के लोगों ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की है। वहीं घर के लोगों ने पूजा के दीये से आग लगने की बात भी कही है। फिलहाल जांच के बाद ही आग के कारण की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। घटना की शिकायत थाने में नहीं की गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।



Source link