CG में शिव बरात में जिंदा सांप के साथ प्रदर्शन का वीडियो वायरल, वन विभाग की जांच शुरू

Author name

February 17, 2026


बिलासपुर के कुदुदंड में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गई भोले की भव्य बारात अब विवादों में घिर गई है। धार्मिक उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का एक वी …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 01:06:31 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 01:06:31 AM (IST)

CG में शिव बरात में जिंदा सांप के साथ प्रदर्शन का वीडियो वायरल, वन विभाग की जांच शुरू
बिलासपुर में महाशिवरात्रि पर जिंदा सांप पकड़कर प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हुआ।

HighLights

  1. व्यक्ति ने हाथ में जिंदा सांप पकड़ा
  2. वन विभाग ने शुरू की जांच
  3. बोलबम सेवा समिति भी जांच घेरे में

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कुदुदंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भोले की बरात के दौरान एक व्यक्ति द्वारा जिंदा सांप पकड़कर प्रदर्शन किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि संबंधित व्यक्ति सांप को हाथ में पकड़े हुए है और उसके साथ कथित रूप से क्रूर व्यवहार कर रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार वन्यजीवों के साथ सार्वजनिक प्रदर्शन करना और उन्हें पकड़कर रखना कानूनन अपराध है।

बोलबम सेवा समिति जांच के घेरे में

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह आयोजन बोलबम सेवा समिति की ओर से किया गया था। बताया जा रहा है कि उसी समिति द्वारा संबंधित व्यक्ति को बुलाया गया था। ऐसे में विभाग की जांच सिर्फ उस व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि आयोजन समिति भी जांच के दायरे में आ गई है।

वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बरात में वन्यजीव को लाने और सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने की अनुमति किस स्तर पर दी गई। यदि समिति की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है तो जिम्मेदार पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

धामन सांप की पहचान

वीडियो के आधार पर वन विभाग ने सांप की पहचान धामन के रूप में की है। यह शेड्यूल दो का वन्यजीव है। वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत ऐसे जीव को पकड़ना, मारना या परेशान करना दंडनीय अपराध है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता या दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित व्यक्तियों की पहचान के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

वन्य जीव के साथ क्रूरता या किसी तरह छेड़छाड़ करना अपराध के दायरे में आता है। बरात में जिस तरह सांप का प्रदर्शन किया गया है, वह गंभीर मामला है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

– शुभम मिश्रा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर



Source link