CG Crime: गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन

Author name

September 1, 2025


CG Crime: सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वायरल वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Publish Date: Mon, 01 Sep 2025 11:07:27 AM (IST)

Updated Date: Mon, 01 Sep 2025 11:07:27 AM (IST)

CG Crime: गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, वाट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन
CG Crime: गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य, जुर्म दर्ज

HighLights

  1. वाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुआ वीडियो
  2. पुलिस ने आरोपी पर लिया एक्शन, अरेस्ट
  3. गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला समाने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल (Viral Video) कर दिया। वीडियो वायरल होते ही गौ सेवक सरकंडा थाना पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Whatsapp ग्रुप पर आया वीडियो

सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। तब उन्होंने वीडियो भेजने वाले से पूछताछ की। जानकारी में पता चला कि वीडियो बनाने वाला खमतराई निवासी विशाल सूर्यवंशी है। खमतराई पहुंचकर गौरव ने विशाल से पूछताछ की। इसमें पता चला 28 अगस्त की रात करीब दो बजे खमतराई में रहने वाला अखिलेश सूर्यवंशी (27) गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।



Source link